CIVIC BODIES; नगरीय निकायों के सफाई कर्मकारों को श्रम विभाग की योजनाओं का मिलेगा लाभ,पंजीयन के लिए सभी निकायों को लिखा पत्र

0 सफाई कर्मियों का सम्मान, सुरक्षा और समग्र कल्याण हमारी प्रतिबद्धता – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर, प्रदेशभर के नगरीय निकायों में कार्यरत सफाई कर्मकारों को भी श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने इसके लिए सभी नगरीय निकायों को परिपत्र जारी कर पात्र सफाई कर्मियों का श्रम विभाग में पंजीयन कराने को कहा है। विभाग ने नगरीय निकायों में काम कर रहे ऐसे सफाई कर्मकार जो ईएसआईसी एवं ईपीएफ की पात्रता नहीं रखते हैं, उनका श्रम विभाग के असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालनालय से सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को जारी परिपत्र में पात्र सफाई कर्मकारों को श्रम विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करने पंजीयन के लिए निर्देशित किया गया है। पत्र में बताया गया है कि इसके लिए श्रम विभाग की वेबसाइट http://shramevjayate.cg.gov.in या मोबाइल एप “श्रमेव जयते” पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। विभाग ने सफाई कर्मकारों के बीच असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए हैं।

असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत सफाई कर्मकारों एवं उनके आश्रितों के लिए 9 योजनाएं चलाता है मंडल

श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के ऐसे सफाई कर्मकार जो ईएसआईसी एवं ईपीएफ की पात्रता नहीं रखते हैं, उनका असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत पंजीयन कर उन्हें एवं उनके आश्रितों को 9 योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। मंडल में अभी 59 हजार से अधिक सफाई कर्मकार पंजीकृत हैं। असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा पंजीकृत सफाई कर्मकारों एवं उनके आश्रितों के लिए असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, सफाई कर्मकार के लिए आवश्यक उपकरण सहायता योजना, सफाई कर्मकार कौशल उन्नयन योजना, सफाई कर्मकार गंभीर बीमारी चिकित्सा सहायता योजना तथा शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना संचालित की जा रही हैं। इनके साथ ही सफाई कर्मकारों के बच्चों को सफाई कर्मकार के पुत्र/पुत्री के लिए विशेष कोचिंग योजना, सफाई कर्मकार पुत्र/पुत्री सायकल सहायता योजना एवं असंगठित कर्मकार छात्रवृत्ति योजना का भी लाभ प्रदान किया जाता है। 

  • Related Posts

    POLICE; बस्‍तर संभाग के IG बने बद्रीनारायण मीणा, 2004 बैच के हैं IPS अधिकारी

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बस्‍तर संभाग को मजबूती देने के लिए नए आईजी के रूप में 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है.…

    GOVT; बरसात से निपटने नगरीय निकायों को 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी, पार्षदों को नहीं रहेगी शिकायत

    0 मरम्मत-संधारण के लिए ही खर्च करा सकेंगे रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ 6…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’