RAILWAY; अब 100 की जगह 15 रुपए में होगा सफर, अगले महीने से कुरूद तक चलेगी ट्रेन, बचेगी समय

रायपुर, राजधानी रायपुर से धमतरी तक ट्रेन से सफर करने का सपना अब पूरा होने जा रहा है. नवा रायपुर से कुरूद तक रेल पटरी बिछाने का काम पूरा हो चुका है. 17 मार्च को रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) और इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम इस रूट का निरीक्षण करेगी. अनुमति मिलते ही अप्रैल के पहले सप्ताह से रायपुर से कुरूद तक ट्रेन चलने लगेगी.

ट्रेन शुरू होने के बाद कुरूद से धमतरी के बीच करीब 22 किलोमीटर रेल लाइन का काम तेज किया जाएगा. इस रेल परियोजना से नवा रायपुर, रायपुर और धमतरी सीधे रेल मार्ग से जुड़ जाएंगे, जिससे लगभग 20 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

अब 100 की जगह 15 रुपए में होगा सफर

बस में 100 रुपए लगते हैं, जबकि ट्रेन में सिर्फ 15 रुपए की टिकट में 150 किमी की यात्रा कर सकेंगे. अधिकारियों के अनुसार नवा रायपुर से अभनपुर और राजिम तक पहले ही ट्रेन सेवा शुरू हो चुकी है. पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 550 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं. इस रूट पर अभनपुर, कुरूद और धमतरी बड़े स्टेशन होंगे, जबकि चटौद, सिरी, सारसापुरी और सांकरा गांव में पैसेंजर हाल्ट बनाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को भी रेल सुविधा मिलेगी.

समय की भी होगी बचत

धमतरी से नवा रायपुर, केंद्री और अभनपुर तक ट्रेन सेवा शुरू होने से करीब 20 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा. वर्तमान में धमतरी से रायपुर आने-जाने के लिए यात्रियों को बस का सहारा लेना पड़ता है, जिसमें एक तरफ का किराया 120 रुपए तक है. इसके अलावा सड़क मार्ग से रायपुर पहुंचने में ढाई घंटे तक का समय लग जाता है.

60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि नवा रायपुर से धमतरी के बीच ट्रेन करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. खासतौर पर किसानों और व्यापारियों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा. वे अपने उत्पाद कम समय और कम लागत में बाजार तक पहुंचा सकेंगे.

  • Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा