RAILWAY; गोंदिया स्‍टेशन पर ट्रैक कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें 4 से 26 अप्रैल तक कैंसिल, इन ट्रेनों को किया रद्द

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर बने वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बिछाने का कार्य किया जाएगा. इस काम के लिए करीब 20 दिनों का ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते 4 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच 14 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है.

रेलवे ने खेद जताते हुए सहयोगी मांगा

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य भविष्य में सुरक्षा, गति और परिचालन सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लेने की सलाह दी गई है.

रद्द की जाने वाली गाड़ियां

  • गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, शालीमार से 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस, कोरबा से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 12410 हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रायगढ़ से 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 12102 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, शालीमार से 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 12807 विशाखापत्तनम-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम से 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 12808 हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 68815 बल्लारशाह-गोंदिया मेमू पैसेंजर, बल्लारशाह से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 68816 गोंदिया-बल्लारशाह मेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 78805 गोंदिया-कटंगी डेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 78806 कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर, कटंगी से 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी.

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां

  • गाड़ी संख्या 68802 गोंदिया-बल्लारशाह पैसेंजर, 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली में नियंत्रित रहेगी. गोंदिया-हिरदामाली के बीच रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 68803 बल्लारशाह-गोंदिया पैसेंजर, 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली में नियंत्रित रहेगी. हिरदामाली-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 68804 गोंदिया-बल्लारशाह पैसेंजर, 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली में नियंत्रित रहेगी. गोंदिया-हिरदामाली के बीच रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 68805 चांदाफोर्ट-गोंदिया पैसेंजर, 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली में नियंत्रित रहेगी. हिरदामाली-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 68806 गोंदिया-वड्सा पैसेंजर, 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली में नियंत्रित रहेगी. गोंदिया-हिरदामाली के बीच रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस, 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक दुर्ग में नियंत्रित रहेगी. दुर्ग-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस, 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक दुर्ग में नियंत्रित रहेगी. गोंदिया-दुर्ग के बीच रद्द रहेगी.
  • Related Posts

    RAILWAY; छत्तीसगढ के रेल यात्रियों को तोहफा,गर्मियों की छुट्टियों के लिए अब ‘समर स्पेशल’ ट्रेनों का संचालन

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 08871/08872 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी…

    RAILWAY; रेलवे ने कबाड बेचकर कमाए 303.47 करोड़, 12.4% अधिक राजस्व अत्जित कर रचा कीर्तिमान

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में “मिशन जीरो स्क्रैप” के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए स्क्रैप के निपटान से ₹303.74 करोड़ का राजस्व अर्जित किया…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……