एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिएपोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन 3 मई तक

रायपुर, रायपुर जिले अंतर्गत संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई आदि में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी जिनका संस्थाओं में प्रवेश विलम्ब से हुआ है तथा जिन पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम विलम्ब से घोषित हुआ है। ऐसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, के लिए शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in  वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन किया जा रहा ह

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग रायपुर ने बताया कि यह अंतिम अवसर विद्यार्थियों को प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया की विद्यार्थियों के नवीन एवं नवीनीकरण हेतु ऑनलाईन आवेदन  27 अप्रैल से 03 मई तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 10 मई तक, सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने हेतु 15 मई तक की तिथि निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2022-23 से छात्रवृत्ति का पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय आधार सींडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    CGBSE; 10वीं में संध्या नायक और 12वीं में जिज्ञासु वर्मा बने टॉपर

     रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने परिणाम घोषित किए।…

    SUSPEND;विवादित प्रश्न में राम नाम शामिल करने पर महासमुंद डीईओ निलंबित, बड़ी वित्तीय गड़बड़ी उजागर

    महासमुंद, राज्य के महासमुंद जिले में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…