RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

रायपुर, नगर निगम रायपुर के शहरी गरीबी उपशमन विभाग ने समस्त निराश्रित पेंशनधारकों को घर बैठे डीएलसी सत्यापन करने हेतु आसान प्रकियाओं की जानकारी दी है। इस प्रक्रिया में किसी भी निराश्रित पेंशनधारी हितग्राही को समस्या आने पर वे नगर निगम मुख्यालय में आकर उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा अथवा कक्ष क्रमांक 103 में कर्मचारी सुश्री सुनीता चंद्राकर अथवा सुश्री उषा बघेल से सम्पर्क कर अपनी समस्या उन्हें बताकर नियमानुसार समाधान प्राप्त कर सकते हैँ।

समस्त निराश्रित पेंशनधारको को जानकारी दी गयी है, कि सभी पेंशन हितग्राही अपना डीएलसी (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) सत्यापन अपने घर पर उपलब्ध किसी भी एंड्राइड मोबाईल के द्वारा प्राप्त कर सकते है। डीएलसी सत्यापन नही होने की स्थिति में भविष्य में हितग्राहियों को पेंशन आहरण में कठिनाईयों का सामना ना करना पडे इस हेतु, प्रक्रिया कर अपना डीएलसी सत्यापन अपने मोबाईल पर ही करे।

डीएलसी सत्यापन प्रक्रिया
 पहले अपने फोन के प्ले स्टोर से बेनिफिसियरी सत्यापन एप्प को डॉउनलोड करे। फिर उसको ओपन करे प्रोसीड कर अपना आधार नंबर एवं मोबाईल नंबर डालकर आगे बढे फिर आपकों Facerd app डाउनलोड करने का मैसेज आयेगा। आपको पुनः प्ले स्टोर में जाकर Facerd app को डाउनलोड करके अपना स्वयं का फेस स्केन कर ले आप डीएलसी करने के लिए पंजीकृत हो जायेंगे।
 अब आप बेनिफिसियरी सत्यापन एप्प को ओपन कर लेलें central govt पर टच करें नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम (एनएसएपी) पर टच करें बेनिफिसियरी वेरिफिकेशन पर टच करें। अब पेंशन हितग्राही को आधार नंबर एवं मोबाईल नंबर डालें टिक लगाएं हितग्राही के मोबाईल पर ओटीपी आयेगा ओटीपी डालकर पेंशन हितग्राही का फेस स्कैन करें । अपने आप ही डीएलसी हो जायेगा। जिनका पहले से रजिस्टर्ड रहेगा उसके लिए आलरेडी रजिस्टर्ड का मैसेज आयेगा और जो छत्तीसगढ़ शासन के हितग्राही हैँ । उनके लिए बेनिफिसियरी नोट रजिस्टर्ड विथ दिस स्कीम का मैसेज आयेगा उनको अभी डिजीटल लाईफ सर्टिफिकेट डीएलसी सत्यापन की आवश्यकता नही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    TRAFFIC; राजधानी के इन 19 प्रवेश मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर, शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…