RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर की सेवा से माह नवम्बर 2025 में सेवानिवृत्त हुए नगर निगम कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान को गत दिवस एक सादे समारोह में श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह बुके प्रदत्त करते हुए सम्मानित किया . नगर निगम के अपर आयुक्त एवं उपायुक्तगणों ने नगर निगम रायपुर के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान को उनके सुखी, स्वस्थ, समृद्ध जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनाओं के साथ रायपुर नगर निगम को दी गयी सेवाओं की सराहना की.

कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान के रायपुर नगर पालिक निगम की स्वच्छ भारत मिशन शाखा के नोडल अधिकारी के रूप में किये गए प्रशासनिक कार्य दायित्व निर्वहन में विशेष रूप से रायपुर शहर नगर पालिक निगम क्षेत्र के राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देश का चौथा स्वच्छ शहर बनने की रैंकिंग का गौरव रायपुर शहर को मिलने में उनके प्रशासनिक कार्य दायित्व के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई। इस दौरान नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, श्रीमती जागृति साहू, अधीक्षण अभियंता बी एल चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता प्रदीप यादव, स्वच्छ भारत मिशन के विषय विशेषज्ञ प्रणित चोपड़ा, सूरज चंद्राकर सहित नगर पालिक निगम रायपुर के अन्य अधिकारी औऱ कर्मचारी उपस्थित थे।

जोन आयुक्तों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी

 नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम रायपुर की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नगर निगम जोन 9 प्रभारी जोन आयुक्त अंशुल शर्मा को जोन 1 प्रभारी जोन आयुक्त, जोन 4 जोन आयुक्त अरूण ध्रुव को जोन 2 जोन आयुक्त, जोन 1 प्रभारी जोन आयुक्त श्रीमती दिव्या चंद्रवंशी को जोन 4 प्रभारी जोन आयुक्त, जोन 2 प्रभारी जोन आयुक्त संतोष पाण्डेय को जोन 7 प्रभारी जोन आयुक्त, जोन 7 जोन आयुक्त राकेश शर्मा को जोन 9 जोन आयुक्त, प्रभारी उपायुक्त मुख्यालय मोनेश्वर शर्मा को जोन आयुक्त जोन 10 एवं प्रभारी जोन आयुक्त जोन 10 विवेकानंद दुबे को नगर निगम मुख्यालय में पदस्थ किया है। आयुक्त ने उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    TRAFFIC; राजधानी के इन 19 प्रवेश मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर, शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…