POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

महासमुंद, हाइवे समेत जिले में लगातार बढ़ रहे सडक़ हादसों और इनमें हो रही मौतों को देखते हुए पुलिस ने अब हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया चालकों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। शहर में कार्रवाई के पहले ही दिन 73 वाहन चालकों के ई-चालान काटे गए। पुलिस ने साफ कर दिया है कि हेलमेट के बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ अब लगातार कार्रवाई होगी और नियम तोडऩे वालों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

दरअसल, जिले में सडक़ दुर्घटनाओं के आंकड़े बेहद चिंताजनक सामने आए हैं। वर्ष 2024 से 2026 तक 1091 सडक़ दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 681 लोगों की मौत हो गई। इन मौतों में से 397 मामलों में पाया गया कि दुर्घटना के समय वाहन चालक ने हेलमेट नहीं पहना था और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान चली गई। इन आंकड़ों को देखते हुए पुलिस ने अब ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाए गए लगभग 40 सीसीटीवी कैमरों के जरिए यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इसके साथ ही आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के आधुनिक कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान कर स्वत: ई-चालान जारी किया जा रहा है। यह ई-चालान सीधे वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। पुलिस का कहना है कि हेलमेट पहनना केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी ने बताया कि महासमुंद शहर में कार्रवाई के पहले दिन 73 ई-चालान जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘बहुत हुआ, अब आदेश का पालन हो…’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार को लगाई कड़ी फटकार

    दिल्ली/जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने सवाल किया…

    CRIME;16 तोला स्वर्णाभूषण समेत शातिर चोर पकडाया, कम कीमत में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घरों की करता था रेकी, सराफा करोबारियों से भी पूछताछ

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…