ASSEMBLY; सदन में जमकर बरसे भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, तो सवालों से घिरे संस्कृति मंत्री

रायपुर,  छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति, कला से जुड़े विषयों को उठाते हुए आज सदन में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर जमकर बरसे. एक के बाद एक कई सवालों के साथ उन्होंने संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल को ऐसा घेरा कि मंत्री जवाब देते कई बार असहज हुए.

अजय चंद्राकर ने संस्कृति और राजभाषा के अधिकारियों पर मनमानी करने, गुमराह करने और गबड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में भाषा, संस्कृति और कला के नाम पर सिर्फ आयोजन, जयंती, समारोह, नाच-गान ही हो रहा. करोड़ों रुपये इसी पर ही खर्च किए जा रहे हैं. ठोस काम कुछ हुआ ही नहीं है.

संस्कृति मंत्री से सवाल करते हुए भाजपा विधायक ने पूछा कि मंत्री जी ये बताइए कि छत्तीसगढ़ में संस्कृति परिषद में जो 9 संस्था है, उसके जरिए 6 वर्षों में क्या काम हुआ ? परिषद में शामिल आकदमी, शोधपीठ का काम क्या-क्या है ? इसमें नियुक्तियां क्या-क्या हुई है ? अजय चंद्राकर ने यह भी कहा कि प्रदेश में तीन संस्था जो एक विषय हिंदी साहित्य पर ही काम कर रहे हैं. पदुम पुन्नालाल बक्शी शोधपीठ, श्रीकांत शोधपीठ और साहित्य आकदमी में क्या-क्या काम हुआ ?

ढाई वर्षों में साहित्य अकादमी को छोड़ कर किसी में कोई काम नहीं हुआ

संस्कृति मंत्री ने कहा कि, तीनों ही संस्था संस्कृति परिषद के अधीन है. इसके साथ ही 6 और अकादमी भी इस परिषद के अधीन है. पूर्व में जयंती समारोह, संगोष्ठियों और रचना शिविर आयोजित होते रहे हैं. बीते ढाई वर्षों में साहित्य अकादमी को छोड़ कर किसी में कोई काम नहीं हुआ है.

अजय चंद्राकर ने कहा कि संस्कृति परिषद से सभी संस्थाओं को अलग-अलग कर देना चाहिए या इसे बंद कर देना चाहिए. क्योंकि मूल भावना के साथ काम नहीं हो रहा है. उन्होंने फिल्म विकास निगम में छत्तीसगढ़ भाषा लिखे जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि संस्कृति मंत्री जी बताइए कि क्या ऐसा लिखा जाना सही है ? राजपत्र में जो छपा उसका क्या मतलब है ? छत्तीसगढ़ी या छत्तीसगढ़ भाषा ? इस गड़बड़ी पर क्या कार्रवाई करेंगे ?

छत्तीसगढ़ी भाषा नहीं

संस्कृति मंत्री ने कहा कि इसका परीक्षण करा लिया जाएगा. जरूरत पड़ी तो कार्रवाई की जाएगी. हालांकि उन्होंने यह भी कह दिया कि छत्तीसगढ़ी भाषा नहीं है. इस बीच चंद्राकर ने सवाल उठाते हुए कि छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग का काम क्या है फिर ? आयोग अब तक क्या ठोस काम किया है ? छत्तीसगढ़ी के साथ-साथ कई भाषा यहां बोली जाती है. सभी के लिए काम होना चाहिए. उन्होंने इस दौरान भी कहा कि छत्तीसगढ़ी का व्याकरण हिंदी से पुराना है. इसे आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए ठोस पहल होनी चाहिए.

संस्कृति विभाग को सिर्फ एक ही अधिकारी चला रहे हैं.

अजय चंद्राकर यही नहीं रुके, उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र कुरूद में एमपी थियेटर निर्माण में हुए गड़बड़ी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो कैसा बना इसे देखना चाहिए. क्या से क्या बना दिया गया. वहीं उन्होंने अभिलेखागार अब तक नहीं बन पाने की ओर भी ध्यान दिलाया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृति विभाग को सिर्फ एक ही अधिकारी चला रहे हैं. छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ-साथ 42 अन्य भाषाओं के मानकीकरण पर काम

मंत्री राजेश अग्रवाल ने जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ-साथ 42 अन्य भाषाओं के मानकीकरण पर काम किया जा रहा है. जल्द ही काम पूरा होने के बाद आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए केंद्रीय स्तर पर प्रयास करेंगे. वहीं मंत्री ने यह भी कहा कि संस्कृति और भाषा विभाग में सुधार और बेहतरी के लिए जो सुझाव विधायक चंद्राकर से मिले हैं उस पर भी अमल किया जाएगा. गड़बड़ियों को ठीक किया जाएगा. जरूरत के मुताबिक कार्रवाई भी की जाएगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; सडक से विधानसभा तक LPG गैस किल्लत पर हंगामा, विपक्ष के 35 सदस्य स्वयं निलंबित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को एलपीजी गैस की किल्लत और महंगाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ। शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया, जिसके…

    ASSEMBLY; आयुष्मान कार्ड के मुद्दे पर सदन में घिरे स्वास्थ्य मंत्री, सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने उठाए सवाल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं मिलने और बड़े अस्पतालों में योजना की सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने जैसे मुद्दों को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां