रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 6424 कर्मचारी भवन बुढ़ापारा रायपुर के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रांतीय महासचिव मनोनीत किया है। चंद्रशेखर तिवारी अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कोटवार संघ के प्रांतीय प्रमुख संरक्षक, गौ सेवक संघ के प्रांतीय संरक्षक, संयुक्त शिक्षक संघ के संरक्षक के अलावा कई अन्य संगठनों से जुड़े हुए हैं। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक अनिल श्रीवास्तव ने दी है।







