बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को चाकू से गोदा; काम छोड मां भागी घर,मिली बेटे की लहूलुहान लाश

रायपुर, राजधानी रायपुर में एक युवक की उसके ही बदमाश दोस्तों ने हत्या कर दी। राजेंद्र नगर थाने की पुलिस ने इस कांड को अंजाम देने वाले दो युवकों को पकड़ा है। एक फरार बदमाश कि अब भी तलाश जारी है। यह हत्याकांड शनिवार देर रात हुआ।

सुनीता मसीह नाम की महिला के 23 साल के बेटे अनिकेत मसीह की इस वारदात में जान गई है। सुनीता अशोका मिलेनियम कॉम्प्लेक्स में खाना बनाने का काम करती है। वह काम पर गई थी तभी देर शाम एक फोन कॉल सुनकर घर की ओर भागी, किसी ने फोन पर बताया कि अनिकेत को कुछ लड़कों ने चाकू मार दिया है, भागकर सुनीता जब घर पहुंची तो बेटे को लहूलुहान देखा।

दुर्गा नगर बस्ती में हुए इस कांड को मोहल्ले के बदमाशों ने अंजाम दिया। अनिकेत की हत्या करने के लिए सनातन बघेल और छोटू ध्रुव नाम के लड़कों ने उसे बुलाया। पुराने विवाद पर झगड़ने लगे और चाकू मार दिया था। पिछले कुछ दिनों से इनका झगड़ा चल रहा था, बस्ती में रहने वाले यह सभी युवक आपस में जान पहचान के ही थे। बदमाशों ने पहले अनिकेत के साथ मारपीट की इसी दौरान अपने पास रखे चाकू को निकाल कर इन्होंने अनिकेत के पेट, सीने और जांघ पर कई वार किए इस हमले में अनिकेत की जान चली गई।

खबर है कि सनातन और छोटू कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे थे। पहले भी इनके खिलाफ मारपीट नशाखोरी के मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । जांच में दोनों बदमाशों ने बताया कि पिछले झगड़े का बदला लेने की नीयत से उन्होंने अनिकेत पर हमला किया था। हमले में शामिल इनके एक और साथी की तलाश पुलिस को है।

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल मगर…
चाकू से हमले के बाद अनिकेत ने चीखकर मदद मांगी तो आसपास के लोग पहुंचे, इसी बीच मौका देखकर दोनों हमलावर फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों ने ही पास के प्राइवेट अस्पताल में अनिकेत को पहुंचाया मगर उसकी जान बच ना सकी लोगों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार किया।

  • Related Posts

    RAPE; पूजा-विधान में व्यस्त थे ग्रामीण, सूनसान जगह पर ले जाकर दो मासूम बाच्चियों से हैवानियत, चुप रहने के लिए दिए 50 रुपए

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के बालौद जिले से डरा देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल यहां 10 और 12 साल की 2 मासूम बच्चियों से बलात्कार की खबर…

    MURSER; 30 लाख के लिए शिक्षक ने की साथी शिक्षक की हत्या, हथौड़े से फोड़ा सिर, फिर महानदी किनारे फेंक दिया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. एक टीचर ने 30 लाख रुपए के लेन-देन के विवाद…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र