ASSEMBLY; परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने वाला विधेयक पास, 10 साल की जेल और 1 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. परीक्षाओं में नकल रोकने हेतु नया कानून पारित किया गया है. ‘लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम’ से संबंधित इस विधेयक को सदन में सर्वसम्मति से मंजूरी मिली, जिससे साफ संकेत गया कि इस मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष दोनों एकमत हैं.

इन नए कानून के तहत अब प्रदेश में नकल माफियाओं के नींद गुल होने वाली है. दरअसल इस कानून के तरहत परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अब नकल कराने वाले गिरोह, फर्जी अभ्यर्थी या तकनीकी उपकरणों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दोषियों को तीन से 10 वर्ष तक की सजा और अधिकतम एक करोड़ रुपये तक के भारी जुर्माने का सामना करना पड़ेगा.

अभ्यार्थियों के खिलाफ भी कड़े नियम

इतना ही नहीं ऐसा अभ्यार्थियों को तीन वर्षों के लिए सभी भर्ती परीक्षाओं से प्रतिबंधित किया जाएगा. गौर करने वाली बात ये है कि सरकार ने इस कानून के दायरे को व्यापक बनाते हुए इसे सभी प्रमुख भर्ती और व्यावसायिक परीक्षाओं पर लागू करने का निर्णय लिया है. इसमें राज्य लोक सेवा आयोग, व्यापमं और विभिन्न निगम-मंडलों द्वारा आयोजित परीक्षाएं भी शामिल होंगी.

जांच प्रक्रिया को बनाया गया मजबूत

कानून में जांच प्रक्रिया को भी मजबूत बनाया गया है. ऐसे मामलों की जांच अब पुलिस उप निरीक्षक (SI) स्तर से नीचे का अधिकारी नहीं करेगा, जिससे जांच की गंभीरता और पारदर्शिता बनी रहे. जरूरत पड़ने पर अन्य एजेंसियों की मदद भी ली जा सकेगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को,नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

    रायपुर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है. सत्र के दौरान अधिनियम के…

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…