MURDER; घर के बाहर ठेकेदार की चाकू गोदकर हत्या,पैसे को लेकर चल रहा था विवाद

रायपुर, राजधानी के टिकरापारा इलाके में शुक्रवार को पैसों के लेनदेन को लेकर एक ठेकेदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी डोमेश्वर देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अजय अग्रवाल (34) कंस्ट्रक्शन का काम करता था। अजय 5 हजार रुपए की देनदारी बता रहा था, जबकि आरोपी 50 हजार रुपए की मांग पर अड़ा था।

दोपहर करीब ढाई बजे विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अजय के घर से निकलते ही उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। पेट और अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के कारण अस्पताल ले जाते समय अजय ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे डेढ़ साल का बेटा छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गला दबाकर हत्या, फिर गड्ढे में दफनाया

माना इलाके से लापता हुए युवक की हत्या करने वालों का एक सप्ताह बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। हत्या से पहले उससे मारपीट भी की गई है, जिससे उसके शरीर में चोट के निशान मिले हैं। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अभनपुर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि 21 मार्च को अभनपुर के भरेंगाभाठा के एक गड्ढे में नितेश बत्रा की लाश मिली थी। अज्ञात युवकों ने हत्या करके उसका शव फेंक दिया था। उसे मिट्टी से दबा दिया था। केवल हाथ-पैर दिख रहे थे। मृतक 16 मार्च की शाम अपने घर से निकला था। उसकी बाइक सेजबहार इलाके में नाले के पास मिली। उसका मोबाइल भी गायब है।पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ युवकों से पूछताछ की है। कुछ संदेही शहर से गायब हैं। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। माना पुलिस भी गुमशुदगी और हत्या को लेकर जांच में लगी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की, अतिक्रमण हटाने का विरोध

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी और चिंताजनक घटना सामने आई है। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों…

    CRIME; बाइक सवारों ने पूर्व विस अध्यक्ष कौशिक की लूटी मोबाइल, मॉर्निंग वॉक के दौरान घटना…

     रायपुर, राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मॉर्निंग वाक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लुटेरों का शिकार हो गए है। बाइक से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…