RMC; महावीर जयन्ती पर भी नगर निगम के सभी राजस्व दफ्तर खुले रहेंगे, 31 मार्च को सम्पति कर जमा करने अंतिम दिन,आधे दिन में 5 करोड़ 57 लाख 70 हजार की वसूली

रायपुर, रायपुर नगर निगम के सभी जोनों के राजस्व विभागों में सम्पतिकर अदा करने सम्पतिकर दाता उमड़ पड़े. सुबह से दोपहर तक आज नगर निगम राजस्व विभाग को 6905 सम्पतिकरदाता 5 करोड़ 57 लाख 70 हजार 441 रूपये सम्पतिकर अदा कर चुके थे और यह सिलसिला सभी जोन कार्यालयों में निरन्तर चल रहा है. 31 मार्च 2026 को सम्पतिकर अदा करने अंतिम नियत तिथि निर्धारित है.

रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोन कार्यालयों के राजस्व विभाग अंतिम नियत तिथि 31 मार्च 2026 को महावीर जयन्ती के अवकाश दिवस पर आम कार्य दिवस की तरह राजस्व वसूली के लिए खुलेंगे, मोर रायपुर एप और ऑनलाइन लिंक https://mcraipur.in/ से ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. आज भी सभी जोनों के राजस्व विभाग द्वारा वार्डो में नगर निगम को राजस्व बकाया अदा नहीं करने वाले दुकानदारों के सम्बंधित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सीलबंद करने की कार्रवाई और घरों में बकाया राजस्व अदा नहीं करने पर नल विच्छेद की कार्रवाई लगातार दिन भर जारी रही. 

राजस्व विभाग द्वारा अभियान चलाकर सभी 70 वार्डों के समस्त बड़े बकायादारों को अवगत करवाया जा रहा है कि बकाया राशि नगर निगम राजस्व विभाग को अदा नहीं किये जाने की स्थिति में सम्बंधित सभी बड़े बकायादारों पर कुर्की और सीलबंदी करने की नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; सुरक्षा मानकों की कमी पर 9 बसों पर कार्रवाई, 19,600 रुपए का शमन शुल्क वसूल

    महासमुंद, परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्री बसों में आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।…

    MINING; प्रतिबंध हटते ही रेत माफिया का आतंक शुरु, वन अफसर और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कन्हैया नाला बांध के…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा