ACCIDENT; बोलेरो-वैगनआर में हुई भीषण टक्कर, पिता-पुत्र ने मौके पर तोड़ा दम, पत्नी व भांजा घायल

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा अकलतरा-बलौदा मार्ग पर शनिचरा बांध पुल के पास हुआ, जहां बोलेरो और वैगनआर कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमोरा निवासी रूपेश निर्मलकर (47 वर्ष) रविवार शाम अपने परिवार के साथ वैगनआर कार से ग्राम डोंगरी से लौट रहे थे। वाहन में उनकी पत्नी भगवती, पुत्र राहुल (24 वर्ष) और भांजा सवार थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो वाहन, जिसे भखला राम निवासी मुड़ापार (हरदीबाजार) अपने परिवार के साथ चला रहा था, शनिचरा बांध पुल के पास वैगनआर से भिड़ गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में रूपेश निर्मलकर और उनके पुत्र राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी भगवती और भांजे को गंभीर चोटें आई हैं। भगवती की हालत नाजुक बताई जा रही है और वह कोमा में चली गई हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; शराब का धंधा करने वाले 126 आरोपी गिरफ्तार,174 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, दो पिस्टल जब्त

    0 रायपुर पुलिस रेंज में एक साथ 95 टीमों ने 5 जिलों में 384 जगहों पर मारे छापे रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस रेंज के 5 जिलों में ऑपरेशन निश्चय…

    LOVE;इश्क चढ़ा परवान! जीजा के प्यार में पागल हुई साली,रोती रह गई बहन फिर भी 3 बच्चे छोड़कर घर से भागी

    कहते हैं ना कि प्यार अंधा होता है. वह ना तो उम्र देखता है और ना ही पैसा. उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार