MEDICINE; इंदौर से लाकर रायपुर के मेडिकल में खपा रहे थे नकली दवाइयां, जांच में रैकेट का खुलासा

रायपुर, राजधानी रायपुर से ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त ने नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. बताया जा रहा है कि दवाओं की सप्लाई कर स्थानीय मेडिकल स्टोर्स के जरिए खपाई जा रही थी. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आगे की जांच की जा रही है.

जांच में सामने आया है कि इंदौर से सप्लाई कर स्थानीय मेडिकल स्टोर्स में दवाओं को खपाई जा रही थी. इस दौरान इंदौर, सारंगढ़ और भाठापारा के बीच कनेक्शन सामने आया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोचक अग्रवाल, खेमराम बानी और सुरेंद्र कुमार रूप में हुई है. फिलहाल तीन आरोपियों को कोर्ट में पेशकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच में जुटी है. आशंका जताई जा रही है कि कई और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती है.

जनवरी में भी पकड़ाई थी नकली दवाइयों की खेप

इसके पहले भी जनवरी में ट्रांसपोर्ट के दौरान ड्रग्स विभाग ने नकली दवाओं की एक बड़ी खेप पकड़ी थी. इसी के आधार पर विभाग ने एक बार फिर जांच शुरू की है और पूरे नेटवर्क का खुलासा गया है. इस केस में एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दवा कारोबारी की रेस्टोरेंट में मीटिंग दिख रही थी. वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया.

लोगों की जान से हो रहा खिलवाड़

नकली दवाओं का यह कारोबार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ भी है. इस तरह की दवाएं बीमारी ठीक करने के बजाय स्थिति को और गंभीर बना सकती हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MEDICINE; छ्त्तीसगढ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुला खेल,अधिकृत मेडिकल स्टोर्स से ही करें दवाओं की खरीदी

    रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा राज्य में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुछ माह पूर्व नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट,…

    HEALTH; फेडरेशन की मांग -नवा रायपुर में ही मेडिकल बिल पारित करने की सुविधा मिले

    रायपुर,छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवा रायपुर (अटल नगर) स्थित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ शासन को पत्र…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……