WILD LIFE; मादा गौर शिकार,पांच माह बाद दो आरोपी गिरफ्तार,गर्मी बढते ही सांभर-चीतल का शिकार बेधड़क जारी

रायपुर, बलौदाबाजार वन मंडल के वन परिक्षेत्र अर्जुनी में अक्टूबर माह में हुए मादा गौर शिकार प्रकरण में पांच माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध दर्ज किया गया था। वन अफसरों को गिरफ्तार आरोपियों का नाम पता नहीं मालूम। जबकि गर्मी बढते ही जंगल में अवैध शिकार की शिकायत बढ गई है। शिकारियों का जंगल में प्रवेश बेधडक जारी है।

विभागीय सूत्रों ने दावा किया है कि घटना के बाद से ही वन विभाग द्वारा आरोपियों की लगातार निगरानी रखी जा रही थी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और विशेष गश्त के माध्यम से आरोपियों की तलाश जारी थी। वन विभाग को आखिरकार दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस पूरी कार्रवाई में प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक गुलशन कुमार साहू, परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी सुश्री रुपेश्वरी दीवान, पार्थ शर्मा सहित बीट अधिकारी ललित कुमार वर्मा, भानुप्रताप आज़ाद एवं संदीप माथुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

    0 वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण, कलेक्टर–एसपी एवं वेदांता प्रबंधन के साथ ली समीक्षा बैठक बिलासपुर, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग,  श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी विभाग के…

    TENDU LEAVES; बस्तर में तेन्दूपता की छिटपुट तोडाई शुरु, 50 से ज्यादा गांवों में पहली बार हो रहा है हरा सोना का संग्रहण

    नारायण भोई रायपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अप्रैल 2026 के मध्य से तेंदूपत्ता की तोड़ाई (संग्रहण) शुरू हो गई है। आदिवासी ग्रामीण जंगलों में जाकर तेंदूपत्ता तोड़ रहे हैं और…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……