WILD LIFE; पैंगोलिन के साथ धरे गए अंतर्राज्यीय तस्कर, 50 करोड़ में सौदा करने पखांजूर से लाए थे रायपुर…

रायपुर, वन जीवों के तस्करों की राजधानी रायपुर तक धमक होने लगी है. राजधानी में जिंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्करों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है. तस्कर 50 करोड़ रुपए में पैंगोलिन का सौदा करने रायपुर लेकर आए थे.

वन परिक्षेत्र अधिकारी रायपुर दीपक कुमार तिवारी ने बताया की मुखबिर से पैंगोलिन तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी. जिसके बाद वन विभाग की स्पेशल टीम तैयार कर तस्करों की घेरेबंदी कर पैंगोलिन के रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी की गई थी. इस दौरान भाटागाँव में मौजूद आरोपियों से ग्राहक बन संपर्क कर सौदा किया गया.

इसके बाद पैंगोलिन के साथ आरोपियों को पकड़ा गया. वन विभाग की टीम ने शातिर तस्करों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि पैंगोलिन का 50 करोड़ रुपए में सौदा करने पखांजूर से रायपुर लाए हैं. पकड़े गए तस्करों में खोखन हालदार और गोपाल बोपचे शामिल हैं. इनमें से एक आरोपी बालाघाट का रहने वाला है, जिसके पास से पैंगोलिन को बरामद किया गया, और दूसरा पखांजूर का रहने वाला है. इन तस्करों के जरिए वन विभाग मुख्य तस्कर तक पहुंचने में जुटा है. बताया जा रहा है कि आने वाले समय में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TEMPLE; राम और बद्रीनाथ मंदिर के बाद अब जगन्नाथ पुरी श्रीमंदिर हुंडी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने की SIT जांच की मांग

    भुवनेश्वर, अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर के दानपात्र (हुंडी) से चोरी की घटनाओं के बाद, अब ओडिशा के सुप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर (श्रीमंदिर) की हुंडी प्रबंधन को…

    ACCIDENT; थ्रीडी फैक्ट्री-ब्लास्ट, 200 मीटर तक बिखरे शवों के टुकड़े, ऑक्सीजन सिलेंडर बदलते ही विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

    रायपुर, रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेंद्री की थ्रीडी इनोवेशन फैक्ट्री में मंगलवार शाम ब्लास्ट हो गया। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’