RAPE; शरीर का दर्द ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, ‘निर्मल बाबा’ गिरफ्तार

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला को शरीर का दर्द दूर करने का झांसा दिया और दुष्कर्म किया. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से आरोपी को पकड़ा गया है. आरोपी बाबा ने अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिए.

पीड़ित महिला ने 11 अप्रैल को पामगढ़ थाने में आरोपी बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी थी. महिला ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी निर्मल बाबा एक गांव में पदयात्रा करते हुए आया था. उसने खुद को चमत्कारी बाबा बताया और हर समस्या को दूर करने का दावा किया. पीड़ित महिला जब अपनी सहेली के साथ बाबा से मिलने गई तो उसका देखकर उसके इलाज का भरोसा दिया. पीड़िता का मोबाइल नंबर भी ले लिया.

महिला को बाबा मैहर ले गया

जानकारी के मुताबिक 26 मार्च 2026 को बाबा ने महिला को पामगढ़ क्षेत्र के बाजार में बुलाया और प्रसाद खिलाया. पीड़िता को बहलाने लगा. बिलासपुर से बाबा ने उसे मैहर ले आया. यहां आरोपी ने होटल में महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया. इसके साथ ही अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया.

वायरल किया वीडियो

पीड़ित महिला के घर लौटने के बाद बाबा उसे लगातार कॉल करने लगा. इसे बात से परेशान होकर उसने नंबर ब्लॉक कर दिया. बाबा ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; लोक भवन के पास आत्मदाह करने वाली महिला की मौत, निजी मकान तोड़ने पर प्रशासन से लगाई थी न्‍याय की गुहार

    रायपुर, राजाधानी रायपुर के लोकभवन के पास आत्मदाह का प्रयास करने वाली पूर्णिमा साहू की अंतत: मौत हो गई है. पूर्णिमा ने डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को…

    ACCIDENT; उरला की फैक्ट्री दुर्घटना में मृतक श्रमिकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने कम्पनी प्रबंधन सहमत

    *उरला हादसे पर प्रशासन का त्वरित एक्शन, कारखाने की समस्त विनिर्माण गतिविधियां बंद* रायपुर, कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स 3-डी इनोवेशन…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’