EXAM; मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 को,काले,गहरे नीले, हरे रंग के कपड़े और गहने प्रतिबंधित, केवल चप्पल पहनकर केंद्र में आने की अनुमति

रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्र्देश के विभिन्न जिलों में मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल को किया है। राजधानी में 104 परीक्षा केंद्रों में कुल 34,168 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। इधर महासमुंद जिले के 19 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में कुल 4917 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं

परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार विशेष सख्ती बरती जा रही है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए मंडल ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।अभ्यर्थियों को मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई अभ्यर्थी प्रतिबंधित सामग्री के साथ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ड्रेस कोड भी किया गया तय

अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड भी अनिवार्य कर दिया गया है। केवल हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। काले, गहरे नीले और हरे रंग के कपड़े पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा जूते, मोजे, स्कार्फ और बेल्ट पहनने पर भी रोक रहेगी। अभ्यर्थियों को केवल चप्पल पहनकर ही केंद्र में आने की अनुमति दी गई है।

आभूषण पहनकर आने पर भी प्रतिबंध

साथ ही कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनकर आने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश को लेकर भी सख्ती बरती जाएगी। अभ्यर्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। किसी भी स्थिति में लेट आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

तलाशी के बाद ही प्रवेश

सुरक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले हर अभ्यर्थी की पुलिस द्वारा सघन तलाशी की जाएगी, ताकि कोई भी प्रतिबंधित वस्तु अंदर न ले जाई जा सके। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले बाल प्वाइंट पेन के साथ ही परीक्षा देने की अनुमति होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RDA; अब पिरदा-तुलसी में आरडीए की नई टाउनशिप, 879 भू-स्वामियों को 40 प्रतिशत विकसित जमीन

    रायपुर, कमल विहार योजना के दौरान आई वित्तीय अड़चनों और कर्ज के संकट से सफलतापूर्वक उबरने के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। नवा…

    ELECTRICITY; अब अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा से सीधे रोशन होगी राजधानी रायपुर, उरला, सिलतरा एवं मेटल पार्क के औद्योगिक क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ

    0 राजधानी के सप्लाई ग्रिड से भी जोड़ा गया मड़वा संयंत्र, 400 के.वी. रायता उपकेंद्र से दलदलसिवनी तक 220 के.वी. अति उच्च दाब डबल सर्किट लाइन हुई चालू रायपुर, छत्तीसगढ़…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार