CRIME;16 तोला स्वर्णाभूषण समेत शातिर चोर पकडाया, कम कीमत में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घरों की करता था रेकी, सराफा करोबारियों से भी पूछताछ

महासमुंद,  छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण समेत कुल 32 लाख 38 हजार 900 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

दरअसल, बगारपाली के रहने वाले ओमप्रकाश ठाकुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 अप्रैल 2026 की सुबह उनके घर से करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। मामले की जांच के दौरान वाहन चेकिंग में पुलिस ने पंचराम उर्फ पंचु निषाद (38 वर्ष) को पकड़ा, जो कि चंदली थाना चंद्रपुर जिला सक्ती का रहने वाला है। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी के खिलाफ पहले भी दुर्ग, जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों में चोरी के मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह पहले न्यायिक रिमांड के दौरान इलाज के बहाने फरार भी हो चुका था।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है जिसके अनुसार, आरोपी सूने मकानों को निशाना बनाता था। वह उन घरों की रेकी करता था, जहां घर निर्माण का काम चल रहा हो, बाहर ईंट-गिट्टी पड़ी हो और घर में केवल बच्चे या बुजुर्ग मौजूद हो। आरोपी कम कीमत में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घर में प्रवेश करता और मौका मिलते ही सोने-चांदी के आभूषण पार कर देता था।

पुलिस जांच में खुलासा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 20 से अधिक चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। चोरी के बाद वह जेवरात को विभिन्न ज्वेलरी दुकानों में बेच देता था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ज्वेलरी संचालकों से भी चोरी का सामान जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य ज्वेलरी कारोबारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आगे और खुलासे हो सकते हैं।

बरामद सामान

सोने के आभूषण – 16 तोला, कीमत 25,52,200 रुपये
चांदी के आभूषण – 2 किलो 585.94 ग्राम, कीमत 6,41,700 रुपये
मोटरसाइकिल – 30 हजार रुपये
मोबाइल फोन – 5 हजार रुपये
कुल बरामद सामान की कीमत 32,38,900 रुपये बताई गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘बहुत हुआ, अब आदेश का पालन हो…’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार को लगाई कड़ी फटकार

    दिल्ली/जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने सवाल किया…

    POLICE; पांच वर्षों से 18731 लोग लापता, युवातियां ज्यादा गायब हुई, 87 हजार गुम इंसानों की हुई बरामदगी

    0ऑपरेशन तलाश में राज्य के 4 हजार से ज्यादा बिछड़े लोगों को परिवारों से मिलाने का दावा रायपुर, छत्तीसगढ़ में गुमशुदा लोगों की तलाश अब केवल एक कानूनी प्रक्रिया नहीं,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…