HEALTH; महिला के पैर में रॉड डाली, स्क्रू लगाना भूल गए डॉक्टर, कोरबा के मेडिकल कॉलेज का कारनामा

बिलासपुर, कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. सड़क हादसे में घायल महिला के पैर का ऑपरेशन तो कर दिया गया, लेकिन डॉक्टर रॉड लगाने के बाद जरूरी स्क्रू लगाना ही भूल गए. हैरानी की बात यह है कि, इस गंभीर चूक का खुलासा ऑपरेशन के दो दिन बाद हुआ, जब महिला की स्थिति जानने एक्सरे कराया गया. एक्सरे में सामने आया कि रॉड के ऊपरी हिस्से में स्क्रू लगाया गया है. लेकिन नीचे का स्क्रू गायब है.

जानकारी के अनुसार, छुरी निवासी भूरी मरकाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई. महिला को आनन फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही, और इसके बाद डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन में अब लापरवाही के आरोप लग रहे हैं.

इस मामले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर गोपाल कंवर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) का कहना है कि, एक्सरे में स्क्रू दिखाई नहीं दे पा रहा है. यही वजह है कि, महिला का दोबारा एक्सरे कराया जाएगा और स्थिति स्पष्ट की जाएगी. महिला का दोबारा एक्सरे कराने पर स्पष्ट रूप से स्क्रू नहीं लगा हुआ दिखेगा तब फिर से ऑपरेशन कर स्क्रू लगाया जाएगा. फिलहाल, इस मामले ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर की है.

यहां डॉक्टरों ने एक्सरे में स्पष्ट एक्सरे नहीं होने की वजह से स्क्रू का नहीं दिखने का पल्ला तो झाड़ लिया है लेकिन इस लापरवाही से मरीज का दर्द सिर्फ वही समझ सकती है. मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बड़े ही आराम से कह दिया है कि, दोबारा एक्सरे कराया जाएगा और नीचे स्क्रू नहीं होने पर दोबारा ऑपरेशन कराया जाएगा और स्क्रू लगाया जाएगा. लेकिन ऐसी लापरवाही और लापरवाही को नजर अंदाज करने पर अस्पताल की कार्यप्रणाली, डॉक्टरों की संवेदनशीलता और मरीजों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. देखना होगा कि, एक्सरे करने में गलती का खुलासा होता है या डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन करने में लापरवाही.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH;नर्सिंग सिस्टर अब कहलाएंगी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स का नाम होगा नर्सिंग ऑफिसर 

    0 स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सों के सम्मान में नर्सिंग संवर्ग के पदनाम परिवर्तन की घोषणा की रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने…

    AIIMS; एम्स के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का कटा हाथ जोड़ा, पैराकुट्टी मशीन में कट गया था

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ हाथ जोड़कर चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मरीज…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…