रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा। सोमवार को विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना और कार्यसूची जारी की है। सत्र 17 जुलाई तक चलेगा। 5 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी। इस सत्र में प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य और वित्तीय मामलों चर्चा होगी।
नवा रायपुर विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को मानसून सत्र के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। पहले 4 दिनों तक प्रश्नोत्तर काल और शासकीय कार्य निर्धारित किए गए हैं। वहीं अंतिम दिन 17 जुलाई को प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्यों के साथ गैर-शासकीय कार्य भी लिए जाएंगे। सदन में छत्तीसगढ़ सरकार कई अहम प्रस्ताव ला सकती है। हालांकि इसके बारे में सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
पांच दिन विधानसभा में क्या-क्या होगा
- 13 जुलाई (सोमवार): प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य
- 14 जुलाई (मंगलवार): प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य
- 15 जुलाई (बुधवार): प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य
- 16 जुलाई (गुरुवार): प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य
- 17 जुलाई (शुक्रवार): प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य और अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य (निजी संकल्प एवं विधेयक) विपक्ष घेरने की तैयारी में
विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामे के आसार हो सकते हैं। विपक्ष राज्य की कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है। इसके साथ ही सदन में स्कूलों में मंत्र-पाठ को लेकर विपक्ष हमलावर हो सकता है। मानसून सत्र को लेकर सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी दल कांग्रेस रणनीति बनाएंगे। विपक्ष जहां सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। वहीं, सत्ता पक्ष अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ-साथ कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने की कोशिश में होगी।





