NEET; डाक्टर बनने राजधानी में 9 हजार छात्र देंगे परीक्षा,कलेक्टर ने नीट परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

रायपुर, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कल नीट परीक्षा के केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने सेरीखेड़ी, उपरवारा, माना बस्ती माना कैम्प और डुमरतराई के मिन्टु शर्मा स्मृति हायर सेकेडरी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बारिश की संभावना देखते हुए विधार्थियों की फिस्किंग शेड वाले जगह पर किया जाएं। डॉ सिंह ने केन्द्र में पेयजल शौचालय इत्यादि की व्यवस्थाओं करने का निर्देश दिए। साथ ही यह ध्यान रखें कि केन्द्र के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्रो का प्रयोग न किया जाए।

उल्लेखनीय है कि जिले में 25 परीक्षा केन्द्र हैं जिसमें 9 हजार 50 विद्यार्थी उपस्थित होंगे। इस परीक्षा में 3 हजार 3 सौ 48 पुरूष, 5 हजार 6 सौ 65 महिला एवं 37 दिव्यांग विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश आधे घण्टे पहले 1ः30 बजे तक दिया जाएगा तत्पश्चात् प्रवेश द्वारा बंद कर दिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में केन्द्र है वहां पर आने जाने का रास्ता अच्छा हो। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण एसपी श्रीमती श्वेता सिन्हा, जिला पंचायत के सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एडिशन एसपी ग्रामीण प्रशांत शुक्ला, एसडीएम अभनपुर रवि सिंह, डिल्टी कलेक्टर उपेन्द्र किंडों एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी केन्द्राध्यक्ष बिजली, पंखा, साफ-सफाई, पेयजल एवं वॉशरूम की सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन के समय सभी केन्द्राध्यक्ष परीक्षा केन्द्रों में फर्नीचर, बिजली, पंखा, साफ-सफाई, पेयजल, वॉशरूम की सफाई, पार्किंग, दीवाल घड़ी की व्यवस्था, जनरेटर (डीजी सेट) की व्यवस्था, वीडियोग्राफर की व्यवस्था एवं साउंड सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केन्द्राध्यक्ष प्रश्न-पत्र की सील बन्दपेटी रखने के लिए अलग से स्ट्रांग रूम की व्यवस्था करें एवं हर केन्द्र में मेडिकल टीम एवं फ्रिस्किंग टीम की बैठने की व्यवस्था करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIBRARY;पटवारी संघ ने दान की प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें, अब तक 14 हजार पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान में मिली

    0 स्मृति पुस्तकालय योजना रायपुर, जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम से लोग स्वेच्छा से पुस्तकें और इलेक्ट्रोनिक्स…

    ANIMAL; सड़कों पर मवेशी छोड़ने पर स्थायी रूप से जब्त करने की होगी कार्रवाई, पशुपालकों से जिम्मेदारी निभाने की अपील

    बिलासपुर, उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में बिलासपुर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित एवं आवारा मवेशियों के नियंत्रण के…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..