SUSPEND; शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना काउंसिंलिंग के पदस्थापना में बदलाव पर तत्कालीन डीईओ निलंबित

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पदस्थापना में अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई किया है, उत्तर बस्तर कांकेर के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अशोक कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के मुताबिक, संयुक्त संचालक बस्तर, जगदलपुर तथा जांच दल की रिपोर्ट में पाया गया कि तत्कालीन DEO अशोक कुमार पटेल ने शासन के निर्देशों के विपरीत प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति के बाद काउंसिलिंग के माध्यम से किए गए पदस्थापना आदेश में बिना काउंसिलिंग के बदलाव कर पदांकित स्थान में संशोधन किया। इसके लिए उन्हें जिम्मेदार माना गया है।

आदेश में कहा गया है कि अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में उन्होंने लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता बरती, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।इसी आधार पर राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत अशोक कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; सात आईएफएस अफसरों के तबादले, CCF राजेश चंदेल और आलोक तिवारी को भेजा मुख्यालय

    रायपुर, छत्तीसगढ़ वन विभाग में 7 IFS अफसरों के तबादले आदेश निकाले गए। यह सभी भारतीय वन सेवा के अफसर हैं। इन ट्रांसफरों में रायपुर से लेकर बस्तर तक के…

    CGYC;छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    रायपुर , छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर के संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’