ACCIDENT; आबकारी विभाग की गाड़ी की टक्कर से एक मृत, दो जख्मी, नहर में गाड़ी पलटने से आबकारी टीम के सदस्य भी घायल

बिलासपुर, मुंगेली जिले में मुंगेली-लोरमी नहर रोड पर सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। आबकारी विभाग के लिए हायर की गई एक चारपहिया वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान अंकित यादव ने दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

लालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों बाइक सवार मुंगेली विकासखंड के बैगाकापा गांव के निवासी थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान मुंगेली-लोरमी रोड पर स्थित एक तिराहे के पास उनकी बाइक आबकारी विभाग की वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार बच्चे सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार वाहन चालक ने दुर्घटना टालने का प्रयास किया, लेकिन अचानक सामने आए बाइक सवारों को बचाने के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया। टक्कर के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा पलटी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। इस हादसे में वाहन में सवार आबकारी विभाग की टीम के कुछ सदस्य भी घायल हुए हैं। संबंधित वाहन निजी स्वामित्व की है, जिसे आबकारी विभाग ने विभागीय कार्यों के लिए किराये पर लिया था। घटना के समय आबकारी टीम क्षेत्रीय दौरे पर निकली हुई थी।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चों का उपचार शुरू किया, लेकिन अंकित यादव की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बैगाकापा गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CSMCL SCAM; पांच एजेंसियों को 182.98 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ पूरक चालान पेश

    रायपुर, शराब घोटाला मामले से जुड़े कथित मैनपावर भुगतान केस में EOW/ACB ने कोर्ट में 500 पेज का पूरक चालान पेश किया है. ये चालान छत्तीसगढ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड…

    ACB; 2 कृषि अफसर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी-करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, फसल बीमा के बदले मांगी थी रकम

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा