ACCIDENT; थ्रीडी फैक्ट्री-ब्लास्ट, 200 मीटर तक बिखरे शवों के टुकड़े, ऑक्सीजन सिलेंडर बदलते ही विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

रायपुर, रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेंद्री की थ्रीडी इनोवेशन फैक्ट्री में मंगलवार शाम ब्लास्ट हो गया। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि मजदूरों के शरीर के अंग करीब 200 मीटर दूर तक बिखर गए। घटना उरला थाना क्षेत्र की है।राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री स्थित 3डी फैक्ट्री में मंगलवार शाम ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई अन्य मजदूरों के लापता होने की आशंका है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, 108 एंबुलेंस और बचाव दल राहत एवं सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

हादसे में मजदूर लाल सिंह और अरुण पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल मजदूर कमल सिंह ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। मृतक कमल सिंह और लाल सिंह डिंडौरी मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। तीसरा मृतक अरुण पांडे की पहचान जांजगीर चांपा निवासी के रूप में हुई है। DCP, ADCP नार्थ समेत ACP मौके पर पहुंचे हैं। फायर बिग्रेड और SDRF की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।

बताया जा रहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से ब्लास्ट हुआ है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन के कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री के भीतर अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। धमाके के बाद कई मजदूर बाहर निकल आए, जबकि कुछ के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है और लापता मजदूरों की तलाश जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के काफी देर बाद तक फैक्ट्री प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। पुलिस ने पूरे परिसर को घेर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उरला स्थित फैक्ट्री पहुंच गए और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। हादसे के बाद फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन पहुंच गए, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। मौके पर परिजनों में भारी आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फैक्ट्री में पहली दुर्घटना नहीं है। उनके अनुसार इससे पहले भी दो बड़े हादसे हो चुके हैं। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधि ने हादसे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि मजदूरों की हत्या है। उनका आरोप था कि फैक्ट्री में बड़ी संख्या में श्रमिक काम कर रहे हैं, लेकिन किसी भी सुरक्षा मानक का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TEMPLE; राम और बद्रीनाथ मंदिर के बाद अब जगन्नाथ पुरी श्रीमंदिर हुंडी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने की SIT जांच की मांग

    भुवनेश्वर, अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर के दानपात्र (हुंडी) से चोरी की घटनाओं के बाद, अब ओडिशा के सुप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर (श्रीमंदिर) की हुंडी प्रबंधन को…

    TIGER; बाघ की खाल की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, वीरता पदक से सम्मानित जवान समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर के नक्सल प्रभावित रहे बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ की खाल और कंकाल की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’