WILD LIFE; बाघ खाल तस्करी मामले में पासेवाड़ा रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड निलंबित

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर के बीजापुर जिले में सामने आए बहुचर्चित अंतर्राज्यीय बाघ खाल तस्करी मामले में वन विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। विभाग ने पासेवाड़ा रेंज के रेंजर, डिप्टी रेंजर और एक बीट गार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने जांच समिति का गठन किया है। जांच के दौरान संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अब तक इस मामले में करीब 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर गुरुवार को विभाग ने पासेवाड़ा रेंज के रेंजर, डिप्टी रेंजर और एक बीट गार्ड के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे भी आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वन्यजीव संरक्षण से जुड़े इस संवेदनशील मामले में विभाग की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों की नजर अब जांच के अंतिम निष्कर्ष और आगे होने वाली कार्रवाई पर बनी हुई है।

यह है पूरा मामला

3 जुलाई को सामने आए इस मामले में इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आईटीआर) के पासेवाड़ा कोर एरिया में दो बाघों के शिकार का खुलासा हुआ था। जिस कोर एरिया में बिना अनुमति प्रवेश तक संभव नहीं माना जाता, वहां शिकारियों द्वारा पहुंचकर दो बाघों का शिकार कर लेना वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह पहली घटना नहीं थी, जब इंद्रावती टाइगर रिजर्व की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी टाइगर रिजर्व और आसपास के वन क्षेत्रों में वन्यजीवों के शिकार, वन्यजीव अंगों की तस्करी, अवैध गतिविधियों और संरक्षण व्यवस्था को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। कई मामलों में जांच भी हुई, लेकिन इन घटनाओं से कितना सबक लिया गया, यह सवाल अब भी बना हुआ है। फिलहाल वन विभाग मामले के हर पहलू की जांच कर रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CBI; महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाले में सीबीआई ने 72 सटोरियों के खिलाफ दाखिल किए छह आरोप पत्र; मुख्य सरगना नामजद

    नई दिल्ली, देश के सबसे बड़े अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बहुचर्चित महादेव ऐप भ्रष्टाचार और सट्टेबाजी मामले में छह…

    WILD LIFE; सांप के साथ वन्यजीव गोह के शिकार पर पांच युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

     धमतरी, रायपुर वन वृत के धमतरी वनमंडल के बिरगुड़ी परिक्षेत्र अंतर्गत खैरभरी बीट के आरक्षित वन में सांप एवं गोह वन्यजीवों के शिकार के मामले में वन विभाग ने त्वरित…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’