WILD LIFE; अभ्यारण्य में मृत मिले तीन चीतलों की जांच शुरू, वनमंत्री बोले-वन्यजीवों की सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं

रायपुर, बारनावापारा अभयारण्य में मृत मिले तीन चीतलों के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चीतलों का पोस्टमार्टम कराया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही की जाएगी।

वनमंडलाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 7 जुलाई को बारनावापारा वन परिक्षेत्र के पकरीद बीट स्थित कक्ष क्रमांक 127 के रामपुर चारागाह में नियमित गश्त के दौरान दो नर चीतल मृत अवस्था में मिले। शासकीय पशु चिकित्सकों द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में प्रथम दृष्टया दोनों चीतलों के गले पर आपसी संघर्ष (लड़ाई) के कारण चोट के निशान पाए गए। शरीर पर किसी मांसाहारी वन्यजीव के हमले के संकेत नहीं मिले। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

तीसरे चीतल पर हिंसक वन्यप्राणी के हमले के मिले संकेत

कल 8 जुलाई को उसी क्षेत्र में एक अन्य चीतल मृत मिला। प्रारंभिक जांच में उसके गले पर किसी हिंसक वन्यप्राणी के हमले के स्पष्ट निशान पाए गए। घटनास्थल पर चीतल के सभी अंग, सींग और खाल सुरक्षित मिले, जिससे शिकार की आशंका नहीं है।घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है। वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घटनास्थल पर ट्रैप कैमरा स्थापित किया गया है। साथ ही वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में अनावश्यक हस्तक्षेप किए बिना लगातार निगरानी की जा रही है।

वन मंत्री केदार कश्यप के सख्त निर्देश

  वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष, वैज्ञानिक और विधिसम्मत जांच कराई जाए तथा तथ्य सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अभयारण्यों में नियमित गश्त और निगरानी को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; राम मंदिर चंदा चोरी केस खुद सुनेंगे CJI सूर्यकांत, सुप्रीम कोर्ट में कब सुनवाई, कौन-कौन जज होंगे?

    नईदिल्ली, अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. राम मंदिर दान चोरी कांड की सीबीआई जांच की मांग हो रही है. अयोध्या में राम मंदिर दान…

    CRIME; शहर के 10 स्पा सेंटरों में पुलिस की छापेमारी, रिकॉर्ड और CCTV खंगाले

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्पा सेंटरों में संभावित अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया।…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’