ASSEMBLY; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उबला सदन, भारी हंगामे के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित…

रायपुर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा पक्ष और विपक्ष के बीच नोंक-झोक हुई. मुद्दे पर भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कल तक लिए स्थगित कर दी गई. सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने आज के दिन को छत्तीसगढ़ के इतिहास का काला दिन बताते हुए राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच सीबीआई से कराने की मांग की.

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई

स्थगन प्रस्ताव अग्राह्य होने के बाद विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी. दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही फिर से सत्तापक्ष और विपक्ष ने तीखी नोक-जोख होने लगी. सदन में दोनों तरफ से जय श्री राम के नारे लगे. एक तरफ जहां कांग्रेस विधायकों ‘पाकिट मारना बंद करो’ नारे लगा रहे थे, तो वहीं दूसरे ओर सत्ता पक्ष के विधायक ‘पाप धोने अगोध्या जाओ’ कहकर विपक्ष पर तंज कस रहे थे. सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कहा यह विषय छत्तीसगढ़ विधानसभा का नहीं है. अजय चंद्राकर ने कहा हम किसी चर्चा में आपत्ति नही करेंगे लेकिन आप प्रक्रिया में आइए….विपक्ष ने कहा – आप जब जब कोई विषय लाएं तो चर्चा हो जाती है…लेकिन हम जब कोई विषय लाते है तो आप डिस्टर्ब करते है. इसे लेकर पक्ष विपक्ष में जमकर बहस हो रही है.स्थिति को देखते हुए स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी.

सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद बाहर मीडिया से चर्चा करते हुए नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि आज छत्तीसगढ विधानसभा में जो हुआ, वह करोड़ों राम भक्त के लिए काला दिन है. हमने राम मंदिर में हुई लूट पर चर्चा की मांग की थी. हम विपक्ष के साथी भक्तों की बात रखना चाहते थे, लेकिन हमें चर्चा की अनुमति नहीं दी गई. हर छत्तीसगढ़िया व्यक्ति का चंदा गया है. 1 रुपये लेकर लाखों रुपये का चंदा दिया गया. हम इस पर जाँच की मांग करते हैं. चंदा चोरी की जांच सीबीआई से होनी चाहिए

भाजपा विधायक लता उसेंडी ने महेंद्र कर्मा विश्विद्यालय में बीएड/डीएड कोर्स को लेकर पूछे सवाल

कोंडागांव से भाजपा विधायक लता उसेंडी ने महेंद्र कर्मा विश्विद्यालय में बीएड/डीएड कोर्स का संचालन नहीं होने का मामला प्रश्नकाल में उठाया. पूछा इस विश्विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू है या नहीं?

इसके जवाब में मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू है. उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के किसी भी जिले में बीएड/डीएड कॉलेज संचालित नहीं है. 13 महाविद्यालय ऐसे हैं जहां बीएड कॉलेज खोले जा सकते हैं, यूजीसी का नियम अलग है, हमने टास्क फोर्स का गठन किया है. लता उसेंडी ने इस विश्विद्यालय में रिक्त पदों की भर्ती भी जल्द करने की मांग की.

पिंक ई-रिक्शा में विधानसभा पहुंचे

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है. पहले दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पिंक ई-रिक्शा में विधानसभा पहुंचे.

तीजन बाई को श्रद्धांजलि

 मानसून सत्र की शुरुआत पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत तीजन बाई को श्रद्धांजलि दी जा रही है. हाल ही में उनके निधन हुआ. इसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; 13 जुलाई से मानसून सत्र, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मिले सीएम साय और नेता प्रतिपक्ष महंत

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसससे पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…

    ASSEMBLY; विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक , 5 बैठकें होंगी, सत्ता पक्ष को घेरेगा विपक्ष

    रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा। सोमवार को विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना और कार्यसूची जारी की है। सत्र 17 जुलाई तक चलेगा।…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’