भुबनेश्वर, ओडिशा के पुरी में आज यानी कि 16 जुलाई को जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा शुरू हुई. इसी यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. यही वजह रही कि इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए.
भगदड़ जैसी स्थिति पहंडी रस्म के दौरान बनी. भगदड़ जैसी स्थिति बाहरी सुरक्षा घेरे से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई है. इस घटना में बड़ी संख्या में लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि पुरी में इस समय बारिश की वजह से यह भगदड़ हुई है. यात्रा मुख्य मंदिर से 3km दूर बने गुंडीचा मंदिर तक जाएगी.सुरक्षाकर्मी घायल और बीमार श्रद्धालुओं को मेडिकल मदद के लिए भीड़ से दूर ले जा रहे हैं.

इमरजेंसी सर्विस के IGP ने क्या बताया?
फायर और इमरजेंसी सर्विस के IGP डॉ. उमाशंकर डैश ने बताया कि पुरी के हालात और मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए, हम 2 चीज़ों के लिए तैयार थे. अगर बादल छाए रहें और उमस हो तो क्या करेंगे, अगर बारिश हो तो क्या करेंगे.हम दोनों स्थितियों के लिए तैयार हैं. उमस होने पर भक्तों पर पानी का छिड़काव करना और निचले इलाकों में भरे पानी को निकालना.अब हमारा पूरा ध्यान पानी भरे इलाकों से पानी निकालने पर है.
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 2 दिनों में, हमने लगभग 60 जगहों से 3-4 लाख लीटर से ज़्यादा पानी निकाला है.हमने पहली बार 25 स्पेशल रेस्क्यू यूनिट तैनात की हैं, जिनमें से हर यूनिट में 5 लोग और एडवांस्ड उपकरण हैं.अब तक, हमने लगभग 100 लोगों को बचाया है जो भीड़ में दबकर दम घुटने और बेचैनी महसूस कर रहे थे.हमने उन्हें बचाया और अस्थायी अस्पतालों या एम्बुलेंस तक पहुँचाया। इससे भक्तों को बहुत बड़ी राहत मिली है.







