FIFA CUP;दो विजेताओं के बीच फंसा फीफा कप

19 जुलाई 2026 को इस बात का फैसला होना तय हो गया है कि 1978,1986 और 2022 के विजेता अर्जेंटीना और 2010 के विजेता स्पेन में से कोई एक अगले चार साल तक विश्व विजेता रहेगा।
  1930 में तेरह देशों के साथ शुरू हुए फीफा कप के वर्तमान एडिशन में 48 देशों ने किस्मत आजमाया था।  211 देश फीफा के सदस्य है जिनमें से 48 देशों को दुनियां के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ में। शिरकत करने का अवसर मिलता है। ये कह सकते है कि खूब पसीना बहाने के बाद सौभाग्य मिलता है।
बढ़ते देशों की संख्या के बावजूद फीफा कप  का 1930 से लेकर अबतक का इतिहास उठाकर देखे तो ग्यारह देशों के  इर्द गिर्द फीफा कप घूमता रहा है। इनमें से सात देश ब्राजील(5)जर्मनी और इटली(4-4)अर्जेंटीना(3) फ्रांस और उरुग्वे(2-2) बार के विजेता रहे है। इंग्लैंड और स्पेन के हिस्से में एक बार विश्व विजेता  होना लिखा हुआ है
पांच देश ऐसे है जिन्होंने फाइनल तक का सफर जरूर तय किया लेकिन उनके हिस्से में विजेता होना नहीं लिखा पाया। नीदरलैंड 1974,1978 और 2010 में फाइनल में पहुंचा लेकिन पश्चिम जर्मनी ,अर्जेंटीना और स्पेन से हार गया। चेकोस्लवाकिया 1934 और 1962 में फाइनल पहुंचा था तो आड़े  इटली और ब्राजील आ गए। ऐसा ही हाल हंगरी का हुआ 1938 और  1954 में इटली और प. जर्मनी से हंगरी पार नहीं  जा पाई। स्वीडन1958 में फाइनल पहुंचा था  सामने ब्राजील थी।।मौका हाथ से निकल गया। 2018 में क्रोएशिया ने दम मारते हुए फाइनल में जगह बनाया था लेकिन उप विजेता बन कर संतोष करना पड़ गया।
सबसे अधिक बार फाइनल पहुंचने वाली टीम ब्राजील, पश्चिम जर्मनी और अर्जेंटीना की टीम है।तीनों टीम सात सात बार फाइनल पहुंची है। ब्राजील  पांच बार विजेता और दो बार उप विजेता बना है। प . जर्मनी चार बार विजेता और तीन बार उपविजेता रहा है। अर्जेंटीना सातवें बार फाइनल पहुंची है। वर्तमान में तीन तीन बार की  विजेता और उपविजेता है। इटली भी छः बार फाइनल पहुंचा है।तीन तीन बार का विजेता और उप विजेता रहा है। फ्रांस दो  दो बार का विजेता और उपविजेता रहा है। क्रोएशिया  एक बार फाइनल पहुंची है।
2026 के फाइनल में रिकॉर्ड के आधार पर अर्जेंटीना की टीम स्पेन से बेहतर दिख रही है लेकिन फाइनल, चरमोत्कर्ष का मैच होता है।देखना ये है कि कौन सा देश अपने नाम के आगे नंबर बढ़ाता
है। अर्जेंटीना चौथी बार या स्पेन दूसरी बार। अर्जेंटीना चौथी जीत के साथ जर्मनी के बराबर खड़ा हो जाएगा तो स्पेन उरुग्वे और फ्रांस के बराबरी कर लेगा।
ये है विजेताओं की सूची
*ब्राजील1958,1962,
1970,1994,2002
*प.जर्मनी1954,1974,
1990,2014
*इटली1934,1938,
1982, 2006 *अर्जेंटीना1978,1986,2022
*उरुग्वे 1930,1950
*फ्रांस1998,2018
*इंग्लैंड 1966
*स्पेन 2010
वे टीम जो फाइनल पहुंची लेकिन विजेता नहीं बन सकी
*नीदरलैंड 1974, 1978,2010
*चेकोस्लवाकिया 1934,1962
*हंगरी 1938,1954
*क्रोएशिया 2018

स्तंभकार- संजय दुबे 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; महिला बनाम पुरुष क्रिकेट…..

    क्या आपको मालूम है कि महिलाएं भी क्रिकेट खेलती है? उत्तर जरूर, हां में होगा।क्या आप जानते है कि महिलाएं क्रिकेट के सबसे अहम फॉर्मेट टेस्ट में कब से खेल…

    CRICKET; खिलाड़ी बेकसूर, गौतम गंभीर की सनक ने कटाई टीम की नाक, 15 साल के बच्चे को भी नहीं छोड़ा

    नई दिल्ली, इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम पूरी तरह से एक्सपोज हो गई. इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज से पहले भारत इस फॉर्मेट की नंबर…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’