RAILWAY; रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मंडल से चलने वाली 3 जोड़ी एक्सप्रेस/पैसेंजर गाड़ियों में अतिरिक्त कोचों का प्रावधान आज से

रायपुर /बिलासपुर, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बेहतर आवागमन तथा उनकी यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है । इसके अंतर्गत मंडल से संचालित होने वाली 03 जोड़ी एक्सप्रेस/पैसेंजर ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त जनरल (सामान्य) कोच तथा जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग (2S) कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है ।

  *विवरण इस प्रकार है..
👉 गाड़ी संख्या 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है । यह सुविधा गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस में 02 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस में 03 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी |
👉 गाड़ी संख्या 18257/18258 बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है । यह सुविधा गाड़ी संख्या 18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस में 03 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस में 04 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
👉 गाड़ी संख्या 58221/58222 चिरमिरी-चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर में 01 अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 58221 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर में 04 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 58222  चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर में 04 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी ।
👉 गाड़ी संख्या 12070/12069 गोंदिया-रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग(2एस) कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी एक्सप्रेस में 02 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी एक्सप्रेस में 03 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा