UNION; तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पुनः प्रांताध्यक्ष बने चंद्रशेखर तिवारी

रायपुर, कर्मचारी भवन सप्रे शाला परिसर रायपुर में 2 अगस्त रविवार को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आमसभा की बैठक में संघ के प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन किया गया l  संघ के वर्तमान प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी को पुनः निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया l
इस अधिवेशन में प्रदेश भर से आए संघ के जिला अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया l आमसभा में संगठनात्मक मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं एवं संघीय गतिविधियों पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने अधिवेशन में शासन स्तर पर लंबित मांगो के लिए आंदोलन करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया l ​आमसभा में चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व पर पुनः भरोसा जताते हुए संगठन हित में उनके दूरदर्शी सोच एवं संगठनात्मक आवश्यकता को देखते हुए संघ के समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से चंद्रशेखर तिवारी को पुनः निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव किया।
सदस्यों ने पुनः निर्वाचित अध्यक्ष से आगामी दिनों में कर्मचारी मांगो को लेकर आंदोलन करने का संकल्प लिया। आमसभा सत्र में संघ के वरिष्ठ सदस्यों, जिला अध्यक्ष, सेवानिवृत्त सदस्यों का शाल, श्रीफल देकर आत्मीय सम्मान किया गया l आमसभा में प्रमुख रूप से संघ के संरक्षक रामाधार साहू, राजेंद्र चंद्राकर, रुपेश तिवारी, हरिवल्लभ शर्मा, जिला अध्यक्ष चंदू चंद्राकर, राकेश राजेश पाण्डेय (धमतरी ) अर्जुन क्षत्रिय, निधि जायसवाल (जांजगीर ) दिलीप तिवारी (महासमुंद ) एम आर खान, बसंत द्विवेदी (गरियाबंद ) चंद्रशेखर पाण्डेय, कौशल कौशिक (बिलासपुर ) गोवर्धन विश्वास (पेंड्रा मरवाही ) फारुख कादरी (रायपुर ) सोहन भगत (जशपुर ) अनिल रात्रे (कोरबा ) नवीन केशरी (अंबिकापुर )  सहित मुक्तेश्वर देवांगन,  तिलक यादव, देवेंद्र साहू, आयुष सिँह, विजय वर्मा, रविंद्र मरकाम,अरुण ध्रुव, दीपांकर मंडल, करीम खान, सहित ब्लाक तहसील अध्यक्ष उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन मुक्तेश्वर देवांगन ने किया l

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; अबुझमाड़ के 22 गांवों के संग्राहकों को पहली बार मिला तेंदूपत्ता पारिश्रमिक, दस नए फड़ खोलने का लाभ मिला

    नारायणपुर, छत्तीसगढ़ शासन की तेन्दूपत्ता संग्रहण नीति अबुझमाड़ के दूरस्थ गांवों के लिए राहत और रोजगार का नया माध्यम बन गई है। वर्ष 2026 में पहली बार असीमांकित क्षेत्रों में…

    CABINET; मंत्रिपरिषद की बैठक 05 अगस्त को

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 05 अगस्त 2026 को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र