FOOD; धान खरीदी, चावल भंडारण, किसान पंजीयन और गोदाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

0 खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में खाद्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली । उक्त बैठक में सचिव खाद्य श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक खाद्य डॉ. फरिया आलम, प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम विलास भोसकर संदीपन, प्रबंध संचालक विपणन संघ श्री जितेन्द्र शुक्ला, महाप्रबंधक भारतीय खाद्य निगम दीपक शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।  मंत्री श्री बघेल ने सिटी गैस वितरण योजना के विभागीय वेबसाइट का शुभारंभ किया गया।

      मंत्री श्री  बघेल ने बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन की गति बढ़ाये जाने के निर्देश दिये गये। माह सितंबर एवं अक्टूबर 2026 के 2 माह के चावल का समयानुसार भंडारण एवं वितरण कराये जाने के निर्देश दिये। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान उपार्जन की तैयारियों यथा -बारदानों की व्यवस्था, नवीन खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की समुचित व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश दिये गये। मंत्री श्री  बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसान पंजीयन के संबंध में शेष किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये ।  उन्होंने खरीदी केन्द्रों एवं संग्रहण केन्द्रों में शॉर्टेज की मात्रा में कमी लाये जाने के संबंध में निर्देश दिये गये।

         खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने राज्य भण्डार गृह निगम के गोदाम निर्माण प्रगति की समीक्षा की एवं निर्माणाधीन गोदामों के समयानुसार निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। नापतौल विभाग की की समीक्षा करते हुए धरमकांटा का सत्यापन धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व किये जाने के निर्देश दियेे। बैठक में जिला खाद्य नियंत्रक/खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, प्रबंधक राज्य भण्डार गृह निगम एवं नापतौल के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOOD; चार खाद्य प्रतिष्ठानों का पंजीयन एवं अनुज्ञप्ति निलंबित,अपना जैन होटल में 24 लीटर रंगयुक्त मटर एवं मीठी चटनी कराई गई नष्ट

    16 से 30 नवंबर तक चलेगा विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियानरायपुर, आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ‘सुरक्षित…

    MILK; छत्तीसगढ़ में देवभोग ने बढ़ाई 2 रुपये लीटर दूध की कीमत, आज से लागू हुई नई दर

    रायपुर, अब छत्तीसगढ के  देवभोग का दूध खरीदना महंगा हो गया है. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (CGCDF) ने दूध की कीमत में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है.…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..