FLIGHT; बिलासपुर से दिल्‍ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, हवा में इंजन से लीक हुआ फ्यूल, बाल-बाल बचे यात्री

रायपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए नई दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट 9आई 698 में शुक्रवार दोपहर उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई. मेरठ के करीब पहुंचने पर पायलट को विमान के एक इंजन में समस्या का पता चला. स्थिति की जानकारी तत्काल दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी गई और विमान की आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी गई.

पायलट के संदेश के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई. विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए रनवे पर दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं तैनात कर दी गईं. करीब 2:15 बजे विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतार लिया गया. विमान में क्रू सदस्यों सहित कुल 54 लोग सवार थे और सभी पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं. घटना के बाद डीजीसीए ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, अलायंस एयर का विमान शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ था। प्रयागराज से विमान ने दोपहर करीब 12:33 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसी दौरान मेरठ के आसपास विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट की सूझबूझ और एटीसी के समन्वय से विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान दोपहर करीब 2:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ.

सभी यात्री और क्रू सुरक्षित, DGCA ने दिए जांच के आदेश

विमान के सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी 54 यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना को गंभीरता से लेते हुए विमानन नियामक DGCA ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। विमान में तकनीकी खराबी किस वजह से आई और इंजन फेल होने के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जांच की जाएगी

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में मचा घमासान, जूनियर छात्र की सीनियरों ने की पिटाई, बार कौंसिल से शिकायत

    बिलासपुर, डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र तुषार दुबे के साथ सीनियर छात्रों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तुषार पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन…

    POLICE RAID; स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार!, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, दो लोगों पर FIR

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित देवेंद्र नगर इलाके में संचालित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, छापे के दौरान सेंटर में कुछ युवक-युवतियां…

    You Missed

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले