CRIME; बेल्ट-कड़े से IPS के बेटे की पिटाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

अंबिकापुर, IPS के बेटे से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में उनका जुलूस निकाला। दोनों को हथकड़ी पहनाकर थाने से न्यायालय तक ले जाया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बता दें कि मामला 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे का है। IPS रवि कुर्रे का 24 वर्षीय बेटा लेखांश कांत कुर्रे अपने दो दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ कार से दोस्त प्रिंस गुप्ता के बौरीपारा स्थित घर जा रहा था। प्रिंस के घर से कुछ दूर पहले बौरीपारा तालाब के पास उसने कार रोक दी।वहां पहले से बौरीपारा निवासी गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता समेत अन्य युवक मौजूद थे। लेखांश कार से उतरकर प्रिंस से मोबाइल पर बात करने लगा। बातचीत के दौरान उसने गोलू गणेश का नाम लिया। इसी बात को लेकर रतन गुप्ता और कोया डॉन ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी।

‘गोलू गणेश नहीं, बाप बोल’ कहकर शुरू हुआ विवाद

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने लेखांश से कहा- ‘गोलू गणेश नहीं, बाप बोल।’ इसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गोलू गणेश ने लेखांश का हाथ पकड़ लिया और रतन गुप्ता, कोया डॉन व आशुतोष गुप्ता ने उसके साथ हाथ-मुक्के, बेल्ट और कड़े से मारपीट शुरू कर दी।मारपीट में लेखांश की कनपटी, सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों में से एक ने उसका गला दबाने की भी कोशिश की। दोस्तों ने किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

मारपीट के दौरान दी धमकी- ‘तेरा बाप पुलिस वाला है तो क्या कर लेगा?’

लेखांश के मुताबिक, मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा- ‘तेरा बाप पुलिस ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?’ इसके बाद उसने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता और उनके अन्य साथियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस

मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों को हथकड़ी पहनाकर कोतवाली थाने से न्यायालय तक ले जाया गया। पुलिस ने शहर में उनका जुलूस भी निकाला। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का जुलूस निकालने का उद्देश्य लोगों के मन से उनका खौफ खत्म करना है।

सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है IPS का बेटा

लेखांश कांत कुर्रे नमनाकला खटिकपारा में रहता है और सिक्योरिटी एजेंसी का संचालक है। उसने पुलिस को दी शिकायत में घटना की पूरी जानकारी दी थी। वहीं, IPS रवि कुर्रे वर्तमान में रायपुर में पदस्थ हैं। इससे पहले वे कोरिया जिले के SP रह चुके हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    ACCIDENT; स्टॉप डैम में मछली पकड़ने के चक्कर में पैर फिसलने से डूबा भांजा, बचाने कूदे मामा की भी मौत

    धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी जिले के माडमसिल्ली क्षेत्र में स्टॉप डैम में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व