WEATHER; बारिश से मिलेगी राहत, छत्तीसगढ़ में आज से मानसून पड़ेगा धीमा, अब बढ़ेगा तापमान

रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश की तीव्रता घटने के साथ कई इलाकों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने फिलहाल कुछ क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य के आसपास रही है और सामान्य से करीब 4 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।मौसम विभाग के मुताबिक 14 सितंबर से प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, लेकिन मानसून की सक्रियता पहले की तुलना में कमजोर रहेगी। इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

राजधानी रायपुर में 14 सितंबर को आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।

जगदलपुर सबसे ठंडा

प्रदेश में रविवार को रायपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAIN; अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को…

    RAIN; अब तक औसतन 926.5 मिमी. वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक 1,438 मिमी तो बेमेतरा में 540.6 मिमी बारिश हुई

    0 रायपुर में 135.7 प्रतिशत बारिश का रिकार्ड, दक्षिण छत्तीसगढ़ में सामान्य से कम वर्षा रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति फिलहाल संतुलित बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व