MODI; 71 दीपों से सजी कृषि रंगोली, 501 दीपों से दमका कृषि महाविद्यालय, पीएम आवास में भी दीए से हुए रौशन

नारायणपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर के दुरस्त आदिवासी इलाकों में भी आशीर्वाद के दीए जगमग हुए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लिंगो मुदीयाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में “आशीर्वाद के दीये” कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आयोजित किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कृषि एवं ग्रामीण जीवन की थीम पर आकर्षक रंगोली तैयार की गई। रंगोली के चारों ओर विशेष रूप से 71 दीपक सजाए गए।

इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर 501 दीपक प्रज्वलित किए गए। शाम 6 बजे दीप प्रज्वलित होते ही पूरा महाविद्यालय परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कृषि विषयवस्तु पर आधारित रंगोली और उसके चारों ओर सजे दीपों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम ने ज्ञान, कृषि, सेवा, संस्कार, सकारात्मकता और राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश दिया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने ने कहा कि दीप केवल अंधकार को दूर करने का माध्यम नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, आशा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। जिस प्रकार एक दीप स्वयं जलकर अनेक दीपों को प्रकाशित करता है, उसी प्रकार विद्यार्थियों को भी अपने ज्ञान, प्रतिभा और सेवा भावना के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रकाश फैलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य कृषि, किसान और ग्रामीण समाज के विकास में ज्ञान एवं नवाचार का उपयोग करना है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सेवा, संवेदना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र कुमार नाग, डॉ. होमेंद्र सुवाना, डॉ. विवेक विश्वकर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, श्रीमती सोमा बंचोर एवं श्रीमती उमा साहू सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस तरह से नारायणपुर जिले में जन-उत्साह का अनूठा माहौल देखने को मिला। जनपद पंचायत नारायणपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में श्प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीणश् के अंतर्गत निर्मित पक्के मकानों में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नवनिर्मित पक्के मकानों में निवास कर रहे हितग्राही परिवारों ने अपने-अपने आशियानों को दीपों की कतारों से सजाया और सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को सेवा के 25 वर्षों की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना की।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BIRTH DAY; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ से ज्यादा दीप जले, रायपुर में सीएम साय ने भी जलाया दीया

    रायपुर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बड़े आयोजन किए जा रहे हैं.रायपुर में घड़ी चौक से मरीन ड्राइव तक…

    CM; विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को 3 बड़ी सौगात, सुविधा केंद्र से लेकर ई-रिक्शा में अनुदान राशि बढ़ाने का किया ऐलान

    0 सीएम साय ने PM मोदी को बताया आधुनिक भारत का विश्वकर्मा रायपुर, विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को राज्य स्तरीय श्रमिक…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व