LIQUOR; महुआ शराब से दो लोगों की मौत, पिताईपाली में मातम, शराब की अवैध बिक्री पर सवाल

महासमुंद, मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के बसना तहसील क्षेत्र के पिताईपाली गांव में महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतकों की पहचान रामचरण चौधरी (55 वर्ष) और लेनदास (28 वर्ष) के रूप में हुई है.

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों रविवार शाम करीब 6 बजे गांव के तालाब किनारे मंदिर के पास बैठे थे. दोनों ने शराब पीने की इच्छा जताई और शराब दुकान की ओर निकल पड़े, लेकिन उन्हें देसी शराब नहीं मिली. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ने गांव में ही बिकने वाली महुआ शराब खरीदी और उसका सेवन किया. फिर महुआ शराब पीने के कुछ देर बाद दोनों घर में खाना खा रहे थे, तभी दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी. कुछ देर बाद उनके मुंह से झाग निकलने लगा और दोनों बेहोश हो गए.

रायपुर पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ा

ग्रामीणों ने बताया कि परिजनों ने दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया. रायपुर पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शराब की बोतलें और पीने के लिए इस्तेमाल किए गए सामान जब्त किए हैं. मौत जहरीली महुआ शराब पीने से हुई है या किसी अन्य कारण से, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा.

शराब की अवैध बिक्री पार सवाल

पुलिस ने बताया कि मौत शराब पीने से हुई है या किसी अन्य कारण से, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी. इधर ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री को लेकर भी सवाल उठाए हैं. पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के आरोपों से जुड़े लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है.

दोनों ने महुआ शराब का सेवन किया था

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक ने बताया कि पिताईपाली में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है. दोनों ने महुआ शराब का सेवन किया था, फिर खाना खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और अन्य सामान जब्त किया है और मर्ग कायम कर जांच की जा रही है-

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED;पीएससी गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, टामन सिंह सोनवानी समेत 3 के खिलाफ PMLA कोर्ट में पेश की चार्जशीट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने विशेष PMLA कोर्ट में मामले से जुड़ी चार्जशीट पेश कर दी है।…

    HC; पुजारी भगवान की संपत्ति का मालिक नहीं बन सकता, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि पुजारी गवान की संपत्ति का स्वतंत्र मालिक नहीं बन सकता. कोर्ट ने ठाकुर रामचंद्र जी स्वामी जैतूसाव मठ…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर