BLOOD; 1188 महिलाओं ने रक्तदान कर तोड़ी भ्रांति,गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 8 घंटे में सबसे अधिक महिलाओं के रक्तदान का रिकार्ड दर्ज

रायपुर , रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बुधवार को जब महिलाएं रक्तदान के लिए कतार में खड़ी हुईं, तो यह दृश्य केवल एक रक्तदान शिविर का नहीं था। यह उन धारणाओं के टूटने का दृश्य था, जिनके कारण लंबे समय से महिलाओं के बीच रक्तदान को लेकर झिझक और कई तरह की भ्रांतियां बनी रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद सेवा सम्मेलन और सेवा महाकुंभ के रूप में आयोजित इस बड़े आयोजन में स्वास्थ्य, सेवा और जनभागीदारी एक साथ दिखाई दी।

इस शिविर में 2548 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें 1188 महिलाओं की विशेष भागीदारी से एक नई तस्वीर सामने आई। इस विशेष रक्तदान अभियान को महिलाओं द्वारा आठ घंटे में सर्वाधिक रक्तदान के प्रयास के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया और मुख्यमंत्री को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण-पत्र में इस उपलब्धि को ’आठ घंटे में महिलाओं का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान’ के रूप में दर्ज किया गया है।

रक्तदान के लिए पहले से ही महिलाओं और पुरुषों ने बड़े पैमाने पर पंजीयन कराया था। लेकिन इस आयोजन की असली कहानी केवल संख्या में नहीं है। इसकी असली कहानी उस सोच में बदलाव की है, जिसमें महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य को लेकर मौजूद आशंकाओं के बावजूद जांच कराई और पात्र पाए जाने पर रक्तदान के लिए आगे आईं। खासकर एनीमिया को लेकर समाज में मौजूद धारणाओं के बीच महिलाओं का यह कदम स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा दोनों का संदेश देता है।
आ

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ADMISSION; छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 11 सहबद्ध स्वास्थ्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ

    0 सत्र 2026–27 के लिए तीन डिप्लोमा और आठ स्नातक पाठ्यक्रम रायपुर, छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख क्षेत्र के 11…

    HOSPITAL; आयुष्मान योजना में फिर बड़ी गड़बड़ी, छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान स्वास्थ्य सहायता योजना में गंभीर गड़बड़ी और अनियमिताएं सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 16 निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत