SCHOLARSHIP;छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न्स की छात्रवृत्ति बढ़ी, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार

रायपुर, छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न्स के लिए खुशखबरी है. राज्य सरकार ने शासकीय मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इंटर्न का स्टायफ़ंड आखिरकार बढ़ा दिया है. इससे मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टरों की मांगों को लेकर हड़ताल भी खत्म हो चुका है. बताते चलें कि, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि, इसी मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया है. अब इंटर्न्स को 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा. बढ़ी हुई छात्रवृत्ति 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी. चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

इपेंड बढ़कर 25 हजार हुआ

बताते चलें कि, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. अब इंटर्न्स को 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा. गौरतलब है कि, राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही इंटर्न्स की मांग को पूरा करते हुए स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लिया है. शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले MBBS इंटर्न्स को अब तक कम स्टाइपेंड मिलता था, जिसे लेकर वे लगातार मांग कर रहे थे.

1 अक्टूबर से लागू होगा नया स्टाइपेंड

चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बढ़ी हुई छात्रवृत्ति 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी. इस दिन से सभी MBBS इंटर्न्स को बढ़ा हुआ स्टाइपेंड दिया जाएगा. छत्तीसगढ़ में इंटर्न डॉक्टर्स और जूनियर डॉक्टरों की मांग थी कि स्टाइपेंड व वेतन में तत्काल संशोधन और सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाए. उनका तर्क था कि देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में स्टाइपेंड कम हैं. इससे पहले डॉक्टरों का कहना था कि वे लगातार अपनी मांगें सरकार के सामने रखते रहे हैं. उनका उद्देश्य अपनी मांगों का समाधान कराना है, लेकिन आश्वासन के बाद भी आदेश जारी नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CABINET; मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितम्बर को

    रायपुर, /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितम्बर 2026 बुधवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हैं। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन में स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष…

    SUSPEND; पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर मुंगेली के शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

    *दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने का मामला रायपुर, लोक शिक्षण संचालनालय ने मुंगेली जिले में…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर