
भोपाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए नया बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 विमान मंगाया जा रहा है. माना जा रहा है कि यह विमान 30 सितंबर को भारत पहुंच सकता है. जब से इस विमान को मुख्यमंत्री के लिए इस्तेमाल की बात सामने आई है, तभी से इसे लेकर नई-नई जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि विमान को आसमान में उड़ाने के लिए भारत से दो पायलट भेजे गए थे, जो पहली कोशिश में टेस्ट में फेल हो गए हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत से भेजे गए पायलटों को 18 दिन में ट्रेनिंग पूरी करके विमान बनाने वाली कंपनी से सर्टिफिकेट लेना था. लेकिन जब पहली बार में यह पायलट टेस्ट पास नहीं कर पाए, तो उन्हें दोबारा ट्रेनिंग लेनी पड़ी. बताया जा रहा है कि इससे ज्यादा समय लगा और ट्रेनिंग का सारा खर्च राज्य सरकार ने उठाया है. लेकिन अब दोनों पालयट को सह-पायलट की भूमिका निभाएंगे. जबकि विमान का मुख्य पायलट एक विदेशी होगा.
अधिकतम 6300 किलोमीटर है विमान की रेंज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए बॉम्बार्डियर चैलेंचर-3500 मिड साइज विमान कनाडा की कंपनी से खरीदा है और इसके 30 सितंबर तक भारत पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. जांच के बाद इसे मुख्यमंत्री की नियमित उड़ानों में इस्तेमाल किया जा सकेगा. इस विमान की अधिकतम उड़ान रेंज करीब 6300 किलोमीटर बताई जा रही है. दूसरी तरफ टोरंटो से भारत की दूसरी 11500 किलोमीटर है. जब यह विमान भारत आएगा, तो इसे रास्ते में एक जगह रुकना पड़ेगा. इसके लंदन या फ्रैंकफर्ट में रोका जा सकता है.
कितनी है विमान की कीमत
मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेड़े में शामिल होने वाला बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 विमान करीब 350 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है. विमान के लिए प्रदेश सरकार नए हेलीपैड बनाने की योजना बना रही है. इससे मुख्यमंत्री और दूसरे वीआईपी के लिए जिलों तक पहुंचना आसान हो सकता है. बताया जा रहा है कि जब मुख्यमंत्री कहीं दूर-दराज के इलाकों में दौरे पर जाते हैं, तो सबसे पहले एयरपोर्ट तक पहुंचते हैं. इसके बाद सड़क रास्ते से कार्यक्रम तक पहुंचते हैं. लेकिन अब नए विमान से उनके आने-जाने में समय बचेगा.






