FARMING; रबी अभियान 2026 के लिए राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू, कृषि मंत्री नेताम 29 सितंबर को होंगे शामिल

रायपुर, रबी अभियान 2026 की तैयारियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए ’’राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन’’ का आयोजन 28 और 29 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार, एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा में किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम कल 29 सितंबर को शामिल होंगे। 

सम्मेलन के दूसरे दिन 29 सितंबर को रबी मौसम के पूर्वानुमान एवं ’’एल नीनो प्रभाव’’, उर्वरक उपलब्धता एवं संतुलित उर्वरक उपयोग, डिजिटल कृषि मिशन, किसान रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक तथा डिजिटल सेवा वितरण की रूपरेखा पर प्रस्तुतियां होगी। इसके अलावा ’’दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन’’, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन एवं ऑयल पाम, फसल एवं बीज की स्थिति, उन्नत किस्मों को अपनाने, पीएम-धन धान्य कृषि योजना और कृषि विपणन सुधारों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। दूसरे दिन राज्यों के कृषि मंत्रियों द्वारा सम्मेलन में अपने सुझाव और अनुभव साझा किए जाएंगे। इसके बाद केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्रियों और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के समापन संबोधन के साथ सम्मेलन का समापन होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IGKV; तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ आज, देश भर के 1500 से अधिक युवा कान्क्लेव में शामिल होंगे

    0 सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण भी होगा रायपुर, छत्तीसगढ़ के युवाओं में नवचार, उद्यमिता विकास एवं प्रौद्योगिकी के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी…

    SUSPEND; मंडी बोर्ड के वरिष्ठ मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, जगदलपुर में अटैच, नोटिस दिया गया था

    रायपुर, छत्तीसगढ राज्य मंडी बोर्ड के अधीनस्थ रामानुजगंज मंडी के वरिष्ठ सचिव डॉ. मालिक राम पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है। उन्हे जगदलपुर संभागीय कार्यालय में अटैच कर दिया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर