BOAT ACCIDENT; वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम, पड़ोसी गांव में भोज खाने निकले थे

पटना, बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गंगा नदी में 20 से 30 लोगों से भरी एक निजी नाव अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई, जिसमें डूबने से 13 बच्चों की मौत हो गई।

मरने वालों में अधिकांश बच्चे शामिल है जो पड़ोसी गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। ताजा जानकारी के लिए नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ बने रहें। ताजा जानकारी के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।

रामपुर श्यामचंद गांव के करीब 20 से 30 लोग एक ही नाव पर सवार होकर पड़ोसी गांव में भोज खाने के लिए निकले थे। जैसे ही नाव गंगा नदी के बीच धारा में पहुंची, जलस्तर अधिक होने और असंतुलन के कारण अचानक नदी में पलट गई। नाव पलटते ही उस पर सवार सभी लोग गहरे पानी में समा गए और चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने शुरू किया शुरुआती बचाव कार्य

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपनी जान जोखिम में डालकर राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने पानी में डूबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय राघोपुर थाना पुलिस को दी, जिससे राहत कार्य को गति मिली।

प्रतिबंध के बावजूद जारी था निजी नाव का परिचालन

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने निजी नावों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा रखी थी। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर निजी नाव का संचालन किया जा रहा था। इस लापरवाही का खामियाजा मासूम बच्चों और युवकों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा।

गांव में मचा कोहराम, पीड़ित परिवारों को सहायता का आश्वासन

वैशाली में हुए भीषण नाव हादसे के बाद रामपुर श्यामचंद गांव में मातमी सन्नाटा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीएम और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और आपदा राहत कोष के तहत हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    MURDER; जादू-टोना के शक में मां-बेटे को टंगिया से काट डाला, बेटी पर भी जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 3 आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांंव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के चौथना गांव में दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। वारदात के बाद कपड़े और हथियार का बेंट जलाकर सबूत मिटाने की…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा