ACB; 2 कृषि अफसर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी-करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, फसल बीमा के बदले मांगी थी रकम

जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने फसल बीमा के तहत राशि निकलवाने के बदले किसान से कुल बीमा राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा रिश्वत के रूप में मांगा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने आज कार्रवाई की।

बता दें कि गिरफ्तार अधिकारियों की पहचान सुन्दर लाल बच्छड़ और प्रवीण उर्फ रिंकू चंद्राकर के रूप में हुई है। दोनों आमाबेड़ा क्षेत्र में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

90 हजार रुपये के फसल बीमा के बदले मांगी थी रकम

मामला आमाबेड़ा तहसील के आलनार गांव के निवासी सगाऊ राम कोमरा की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक, उनकी फसल खराब हो गई थी और इसके लिए फसल बीमा की राशि दिलाने के नाम पर दोनों अधिकारियों ने कुल बीमा राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा मांगा था। बीमा राशि 90 हजार रुपये बताई गई है। इस हिसाब से मांगी गई रकम 67,500 रुपये होती है। किसान रिश्वत देने के बजाय दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। इसी मकसद से उसने एसीबी जगदलपुर में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत सही मिलने पर बिछाया जाल

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने आज दोनों आरोपियों को ट्रैप की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान सुन्दर लाल बच्छड़ और प्रवीण उर्फ रिंकू चंद्राकर को किसान से रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया। दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीबी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई कर रही है। यह कानून 2018 में संशोधित किया गया था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CSMCL SCAM; पांच एजेंसियों को 182.98 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ पूरक चालान पेश

    रायपुर, शराब घोटाला मामले से जुड़े कथित मैनपावर भुगतान केस में EOW/ACB ने कोर्ट में 500 पेज का पूरक चालान पेश किया है. ये चालान छत्तीसगढ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड…

    BOAT ACCIDENT; वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम, पड़ोसी गांव में भोज खाने निकले थे

    पटना, बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गंगा नदी में 20 से…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा