FESTIVAL;छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 3 नवंबर को शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्य अलंकरण पुरस्कार का करेंगे वितरण

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ

रायपुर, 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ अपना स्थापना दिवस मनाएगा इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर से शुरू होगा और 3 नवंबर तक चलेगा. 2 नवंबर को जिलों में राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम मनाए जाएंगे. राज्योत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. 3 नवंबर को राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे. केंद्रीय गृहमंत्री राज्य अलंकरण समारोह में पुरस्कार भी वितरित करेंगे. 3 नवंबर को ही श्री शाह पंडरी रायपुर में एक निजी अत्याधुनिक अस्पताल का शुभाअरंभ कारेंगे । यह जानकारी सपताल के संचालक डा कमलेश्वर अग्रवाल ने दी है।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आएंगे दिग्गज केंद्रीय नेता

आयोजन को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि आयोजन का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे और समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा की स्थापना दिवस की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं. अरुण साव ने कहा कि 1 नवंबर से कार्यक्रम का आगाज होगा और तीन नवंबर तक चलेगा. आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे. 2 नवंबर को सभी जिलों में राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा.

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया  01 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ करेंगे। राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। राज्योत्सव में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं, जनजातीय परंपराओं और विकास यात्रा की झलक देखने को मिलेगी। तीन दिनों तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न अंचलों के लोककलाकारों के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

*नर्सिंग महाविद्यालय एवं परिचारक छात्रावास निर्माण का करेंगे भूमिपूजन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 1 नवंबर को शाम 5 बजे नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी बाल हृदय चिकित्सालय पहुंचेंगे। यहां वे नर्सिंग महाविद्यालय एवं परिचारक छात्रावास के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। नर्सिंग महाविद्यालय एवं परिचारक छात्रावास का निर्माण स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। इससे नर्सिंग शिक्षा के लिए आवश्यक अधोसंरचना के विकास के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में सहयोग मिलेगा।

*शाम 6 बजे राज्योत्सव का शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शाम 6 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

*छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान खेल गतिविधियों में भी सहभागिता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रात 8 बजे रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल हॉकी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में शामिल होंगे। केंद्रीय खेल मंत्री की उपस्थिति प्रदेश में हॉकी सहित विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग जैसे आयोजन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया का छत्तीसगढ़ प्रवास राज्य स्थापना दिवस के उत्सव के साथ स्वास्थ्य शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIR SHOW; राजधानी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना के ‘सारंग’ हेलीकॉप्टरों का गर्जन, रोमांचित हुए रायपुरवासी

    0 कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों ने मल्टीलेवल पार्किंग की छत से किया वायुसेना के पायलटों का अभिवादन, 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक में होगा हेलीकॉप्टर एयर शो…

    TEMPLE; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश