
0 राज्य शासन ने 32 जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी की
रायपुर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा।जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश के जिला मुख्यालयों में 16 से 18 नवंबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन ने इन कार्यक्रमों के लिए 32 जिलों में मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है। जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को मनाया जाएगा।
जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर में, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू रायपुर में, उप मुख्यमंत्री अरुण साव कोरबा में और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बालोद में मुख्य अतिथि होंगे। जशपुर में मंत्री ओ.पी. चौधरी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में मंत्री गजेंद्र यादव और नारायणपुर में मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
अन्य जिलों के लिए भी अतिथियों का निर्धारण किया गया है। कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, दंतेवाड़ा में मंत्री केदार कश्यप, गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल, मुंगेली में मंत्री लखन लाल देवांगन, राजनांदगांव में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा, बलरामपुर में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और सक्ती में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि होंगे।
शेष जिलों में बिलाईगढ़-सारंगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, बस्तर में विधायक किरण देव तथा सूरजपुर में विधायक भूलन सिंह मरावी सहित सांसदों एवं विधायकों को मुख्य अतिथि बनाया गया है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों की तिथि और समय का निर्धारण संबंधित मुख्य अतिथि के परामर्श से किया जाए। आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आयोजन की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।







