AWARD; जैव विविधता संरक्षण के लिए कृषक कल्याण समूह, घवई पानी को प्लांट जीनोम सेवियर अवार्ड, दस लाख रुपये पुरस्कार भी

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषक कल्याण समूह, घवई पानी, विकासखंड बोड़ला, जिला कवर्धा (कबीरधाम) को मिलेट और धान की परम्परागत किस्मों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भारत सरकार के पौधा किस्म संरक्षण और कृषक अधिकार प्राधिकरण द्वारा प्रतिष्ठित प्लांट जीनोम सेवियर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली मे आज प्राधिकरण द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने समूह को यह सम्मान प्रदान किया। इसके साथ ही समूह को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के  कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल तथा नोडल अधिकारी डाॅ. दीपक शर्मा भी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ के कृषक कल्याण समूह, घवई पानी मिलेट (मोटे अनाज) और धान की 76 किस्मों का पंजीयन प्राधिकरण में कराया है। इस समूह ने अब तक कुल 350 से अधिक देशी किस्मों का पंजीयन कराया है। देशी जैव विविधता को बचाने और किसानों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह घवई पानी के किसानों की मेहनत का सम्मान है। इसके साथ ही इससे छत्तीसगढ़ की कृषि विरासत और देशी बीजों को बचाने के लिए प्रदेश के किसानों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
इस समूह के समन्वयक डॉ. दीपक शर्मा हैं। डाॅ. शर्मा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में प्राध्यापक हैं और पौधा किस्म संरक्षण और कृषक अधिकार प्राधिकरण के नोडल अधिकारी भी हैं। उनके मार्गदर्शन में समूह ने इलाके की पारंपरिक और देशी फसल किस्मों को बचाने और उनका पंजीयन कराने का महती कार्य किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; महिला के चक्कर में स्वामी इंद्रदेव, अखाड़ा परिषद का एक्शन; छीना गया महामंडलेश्वर पद

    भोपाल, उज्जैन में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन पर मुंबई की एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे. इसके बाद…

    BIRSA MUNDA; जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम,सीएम साय बिलासपुर में होंगे मुख्य अतिथि

    0 राज्य शासन ने 32 जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी की रायपुर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को प्रदेश में जनजातीय…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत