CRIME; महिला के चक्कर में स्वामी इंद्रदेव, अखाड़ा परिषद का एक्शन; छीना गया महामंडलेश्वर पद

भोपाल, उज्जैन में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन पर मुंबई की एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे. इसके बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने बड़ी कार्रवाई की है और उन्हें महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है. भूखी माता मंदिर रोड पर आश्रम और गोशाला का निर्माण करा रहे स्वामी इंद्रदेव के खिलाफ मुंबई की एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. महिला ने आरोप लगाया था कि सत्संग में मुलाकात के बाद इंद्रदेव उसे लगातार फोन और वीडियो कॉल कर परेशान करते थे.

साथ ही अश्लील बातचीत, वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक हरकतें और वृंदावन स्थित आश्रम में जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप भी लगाए थे. महिला ने ऑडियो रिकॉर्डिंग डिलीट करने के लिए धमकाने की शिकायत भी की थी.

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कही थी कार्रवाई की बात
मामले के सामने आने के बाद पीड़िता लगातार अखाड़ा परिषद से इंद्रदेव को पद से हटाने की मांग कर रही थी. करीब एक हफ्ते पहले उज्जैन पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने भी मामले में अखाड़े की बैठक के बाद कार्रवाई करने की बात कही थी.

कानूनी कार्रवाई है जारी
अब अखाड़े ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए स्वामी इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है. श्रीमहंत रविंद्र पुरी के मुताबिक महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद इंद्रदेव अखाड़े के किसी भी धार्मिक, सामाजिक या दूसरे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. फिलहाल यौन उत्पीड़न के मामले में महिला की ओर से लगाए गए आरोपों पर कानूनी कार्रवाई जारी है. स्वामी इंद्रदेव से कई बड़े राजनीतिक और धार्मिक व्यक्तित्व मिल चुके हैं. अभी मुंबई पुलिस उन पर लगे आरोपों की जांच कर रही है.

हर्षा रिछारिया ने उठाए थे सवाल
इंद्रदेव पर हर्षानंद गिरी उर्फ हर्षा रिछारिया ने भी मोर्चा खोला था. उन्होंने कहा कि एक इंद्रदेव सबकी सुनते थे और लोगों की खरी-खोटी सुनते थे, लेकिन अब एक और इंद्रदेव आ गए हैं, जो उसी तरह के कारनामे कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई संतों या सनातन धर्म से नहीं, बल्कि गलत काम करने वालों के खिलाफ है. जब किसी संत या महामंडलेश्वर पर गंभीर आरोप लगते हैं, तब संत समाज और अखाड़ा परिषद खुलकर सामने क्यों नहीं आते?

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; जैव विविधता संरक्षण के लिए कृषक कल्याण समूह, घवई पानी को प्लांट जीनोम सेवियर अवार्ड, दस लाख रुपये पुरस्कार भी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषक कल्याण समूह, घवई पानी, विकासखंड बोड़ला, जिला कवर्धा (कबीरधाम) को मिलेट और धान की परम्परागत किस्मों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भारत सरकार के पौधा…

    BIRSA MUNDA; जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम,सीएम साय बिलासपुर में होंगे मुख्य अतिथि

    0 राज्य शासन ने 32 जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी की रायपुर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को प्रदेश में जनजातीय…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत