IGKV; खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर के सहायक प्राध्यापक हटाए गए, कदाचरण के दोषी पाए जाने पर दो वेतनवृद्धि रोकी गई

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अधीनस्थ के खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर के सहायक प्राध्यापक डा अनिल कुमार कश्यप को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। उनकी दो वेतन वृद्धि भी रोक दी गई है। बताया गया है कि महाविद्यालय की छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार के लिए कदाचरण का दोषी पाए जाने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने यह कार्यवाही की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर के सहायक प्राध्यापक के खिलाफ कतिपय शिकायत की गई थी। महाविद्यालय प्रबंधन ने उक्त शिकायत की जांच के लिए विभागीय विशाखा समिति को भेजा था। समिति की अध्यक्ष ने मामले से संबंधित लोगों एवं छात्राओं के बयान लिए। तत्पश्चात कार्यवाही हेतु 7 अक्टूबर 2026 को मामले को विश्वविद्यालय को पेश किया गया। समिति ने जांच में के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर सहायक प्रध्यापक डा अनिल कश्यप को दोषी पाया।

समिति ने यह भी पाया कि डा कश्यप द्वारा किया गया यह कृत्य छत्तीसगढ सिविल सेवा आअचरण नियम 1955 के प्रावधान के अंतर्गत कदाचरण की श्रेणी में आता है। इसलिए उनकी दो वेतनवृद्धि आगामी संचयी प्रभाव से रोकी गई है। 26 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार सहायक प्राध्यापक डा अनिल कश्यप को खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर से आगामी आदेश तक कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा कोरबा में अटैच किया गया है।

बता दें अभी कुछ दिन पहले कांकेर कृषि महाविद्यालय के एक प्रोफेसर के खिलाफ भी कार्यवाही की गई थी। छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर प्रोफेसर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी तरह नारायणपुर कृषि महाविद्यालय में भी छात्रा से अशोभनीय व्यवहार के मामले में एक सहायक प्राध्यापक को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FARMING; मंत्री नेताम ने कहा –किसानों की आय बढाने और खेती को लाभकारी बनाने छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक समृद्धि, कृषि को लाभकारी बनाने और खेती को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार अनेक महत्वपूर्ण पहल कर रही है। कृषक उन्नति योजना…

    PADDY; अब 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता,किसानों के हित में साय सरकार का ऐतिहासिक निर्णय

    0 कम उत्पादन वाले क्षेत्रों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत ,इस वर्ष लगभग 27.50 लाख किसानों से प्रदेश में 3,100 केंद्रों पर होगी खरीदी रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत